फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Non-affiliated school candidates not allowed to appear in board exams 

सीबीएसई: गैर-संबद्ध स्कूल के उम्मीदवारों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं, गलत जानकारी देकर अभिभावकों को कर रहे गुमराह 

Wed, 14 Jul 2021 07:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 07:09 PM IST
सार

बोर्ड की ओर से वर्ष 2020 में भी कहा गया था कि जिन स्कूल के आवेदन संबद्धता की प्रक्रिया में है या बोर्ड द्वारा खारिज कर दिए गए हैं या जिन्होंने संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया है वह अभिभावकों को गुमराह ना करें।

विज्ञापन
Non-affiliated school candidates not allowed to appear in board exams 
CBSE - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों में अपने बच्चे के प्रवेश के इच्छुक अभिभावकों को सलाह दी है कि वह स्कूल संबद्धता के लिए वेबसाइट की जांच जरुर करें। बोर्ड ने अभिभावकों के लिए अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर संबद्ध स्कूल की सूची खोजने के लिए लिंक भी दिया है। इस लिंक के माध्यम से वह स्कूल की संबद्धता के स्टेटस को जांच सकते हैं। यदि किसी स्कूल ने बोर्ड से संबद्धता नहीं ली है तो उस स्कूल के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


देशभर में कई स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से अपनी संबद्धता को लेकर गलत जानकारी देकर अभिभावकों को गुमराह कर रहे हैं। स्कूल अपनी वेबसाइट पर सीबीसई से संबद्ध होना, सीबीएसई से संबद्ध होने की संभावनाएं, सीबीएसई पाठ्यक्रम, सीबीएसई पंजीकरण, जैसी जानकारी दे रहे हैं। बोर्ड की ओर से वर्ष 2020 में भी कहा गया था कि जिन स्कूल के आवेदन संबद्धता की प्रक्रिया में है या बोर्ड द्वारा खारिज कर दिए गए हैं या जिन्होंने संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया है वह अभिभावकों को गुमराह ना करें।
विज्ञापन


अब भी बोर्ड के नोटिस में आया है कि बोर्ड के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई स्कूल हितधारकों को गुमराह करने के लिए गलत जानकारी देने की गतिविधियों में लिप्त हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों को संबद्धता उप-नियमों की विभिन्न शर्तों को पूरा करने पर ही संबद्धता प्रदान की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि सीबीएसई संबद्धता उप-नियमों के खंड 14.2.2 के प्रावधान के अनुसार सीबीएसई गैर-संबद्ध स्कूलों के उम्मीदवारों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देता है। ऐसे में बोर्ड ने अभिभावकों से कहा है कि वह किसी स्कूल में बच्चे का प्रवेश चाहते हैं तो वह बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल की संबद्धता स्थिति की जांच करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed