फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   No-entry in buses without identity card or necessary documents

पहचान पत्र या जरूरी दस्तावेज के बगैर बसों में नो एंट्री

Mon, 17 Jan 2022 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
No-entry in buses without identity card or necessary documents
नई दिल्ली। सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान बसों में नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। बगैर पास या अन्य जरूरी दस्तावेज जांच के बसों में नो-एंट्री है। यानी, बिना वजह किसी को सफर नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद दिल्ली में लागू सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान बसों में सफर करने वालों को अपनी पहचान या काम की जानकारी देने के बाद ही बसों में प्रवेश का मौका दिया जा रहा है। अगर किसी के पास दोनों में से कोई भी दस्तावेज नहीं हैं तो उन्हें बस में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

द्वारका सेक्टर-2 के बस स्टॉप पर मौजूद तीन युवाओं को केवल इसलिए बस में प्रवेश की इजाजत नहीं मिली कि उनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं थे। आखिरकार उन्हें मायूस लौटना पड़ा। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान बसों में सफर करने के लिए यह बताना जरूरी है कि घरों से बाहर किसी जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले हैं। जिनके पास इसे साबित करने के लिए दस्तावेज नहीं हैं तो उन्हें लौटा दिया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति को ट्रेन यात्रा के लिए जाना हो तो टिकट दिखाने पर उन्हें बस में सफर करने की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed