एनआईआरएफ 2021 : मिरांडा हाउस लगातार पांचवें साल टॉप पर, दिल्ली सर्वश्रेष्ठ एजुकेशनल हब
कॉलेज वर्ग में टॉप 100 की रैंकिंग में 28 डीयू और एक चंडीगढ़ का गर्वमेंट होम साइंस कॉलेज शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय का मिरांडा हाउस लगातार पांचवें साल नंबर एक पर चल रहा है। एनआईआरएफ की 2021 रैंकिंग के कॉलेज वर्ग में दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 कॉलेजों को जगह मिली है। इसमें मिरांडा हाउस पहले तो लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन दूसरे स्थान पर है। जबकि चैन्नई का लोयला कॉलेज तीसरे और कलकता का सेंटर जेवियर चौथे स्थान पर है।
खास बात यह है कि कॉलेज वर्ग की टॉप 100 की सूची चंडीगढ़ का गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज को 78वां स्थान मिला है। इसके अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्त प्रदेश का एक भी कॉलेज शामिल नहीं हो सका है।
एनआईआरएफ 2021 रैंकिंग में सेंट स्टीफल आठवें हिंदू कॉलेज 9वें, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स 10वें, श्री वेंकेश्वर कॉलेज 11वें, आत्माराम एसडी कॉलेज 12वें, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज 13वें, हंसराज कॉलेज 14वें, गार्गी कॉलेज 16वें, किरोड़ीमल कॉलेज 17वें, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज 20वें, लेडी इरविन कॉलेज 24वें, दौलत राम कॉलेज 26वें, दयाल सिंह कॉलेज 29वें, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज 32वें, कमला नेहरू कॉलेज 33वें, मैत्री कॉलेज 35वें, शहीद राजगुरू कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर वीमेन 37वें, श्रीगुरू तेग बहादुर खालसा कॉलेज 39वें, जीसस एंड मेरी कॉलेज 41वें, महाराजा अग्रसेन कॉलेज 52वें, रामानुजम कॉलेज 53वें, देशबंधु कॉलेज 60वें, इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वीमेन 68वें, शिवाजी कॉलेज 70वें, रामजस कॉलेज 75वें और शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्ट्डीज 94वें स्थान पर रहा है।
दिल्ली बना सर्वश्रेष्ठ एजुकेशनल हब
शिक्षा मंत्रालय की वार्षिक भारतीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (एनआईआरएफ ) 2021 में दिल्ली सर्वश्रेष्ठ एजुकेशनल हब बनकर उभरा है। दिल्ली ने इंजीनियरिंग और मेडिकल के साथ-साथ फार्मेसी, आर्किटेक्चर, लॉ, मैनेजमेंट, रिसर्च में देश के टॉप संस्थानों में जगह बनाई है। पिछले वर्षों की तुलना में इन संस्थानों के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला रहा है। खास बात यह है कि लगातार विवादों और महामारी के बाद भी जेएनयू रिसर्च और पढ़ाई के चलते लगातार देश के ओवरऑल संस्थानों में टॉप 10 की सूची में कायम है।
उत्तर भारत में दिल्ली अब युवाओं को हर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की पहुंच देने में नंबर एक बन गया है। आईआईटी दिल्ली इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई में अव्वल तो जामिया हमदर्द फार्मेसी में आगे बढ़ा गया है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली विश्वविद्यालय रिसर्च के अलावा जनरल डिग्री प्रोग्राम तो जामिया हमदर्द फार्मेसी में सबसे आगे हैं।
आर्किटेक्चर की पढ़ाई में आईआईटी दिल्ली और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर दिल्ली, जामिया मिल्लिया इस्लामिया तो कानून की पढ़ाई में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली सबसे अच्छा मौका देगी।
ऐसे ही मेडिकल की पढ़ाई में एम्स दिल्ली तो डेंटल में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिल्लेरी साइंसेज दिल्ली, सफदरजंग मेडिकल कॉलेज , लेडी हार्डिंग, जामिया हमदर्द, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनिवर्सिटी साइंसेज टॉप में शुमार है। जबकि इंजीनियरिंग में डीटीयू, एनएसयूटी, आईजीडीटीयूडब्ल्यू, आईआईआईटी दिल्ली है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया महज चार सालों में देश के सर्वश्रेष्ठ 6 विश्वविद्यालयों में शामिल हो गई है।
शिक्षकों और छात्रों के चलते यह मिली उपलब्धि:
विश्वविद्यालय ने देश के छह सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में खुद को शुमार कर लिया है। जामिया के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर शिक्षकों और छात्रों की ओर से सबसे अच्छा तोहफा है। कोविड-19 महामारी के कारण देश और विश्वविद्यालय जिस चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहे हैं और रैंकिंग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण है। इसका पूरा श्रेय शिक्षण, प्लेसमेंट, अनुसंधान आदि के चलते यह हुआ है।
-प्रो. नजमा अख्तर, कुलपति, जामिया मिल्लिया इस्लामिया।
शिक्षकों और छात्र असली हकदार:
महामारी के चलते शिक्षण संस्थान बंद होने के बाद भी शिक्षकों और छात्रों ने बेहतरीन काम किया है। इस उपलब्धि के लिए शिक्षक और छात्र असली हकदार हैं। पिछले पांच साल से जेएनयू नंबर एक पर कायम है। उम्मीद है कि आने वाले समय में हर वर्ग में जेएनयू टॉप सूची में शामिल हो।
- प्रो. एम जगदीश कुमार, कुलपति, जेएनयू।
इंजीनियरिंग के साथ मैनेजमेंट में भी आगे:
एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में आईआईटी दिल्ली इंजीनियरिंग, रिसर्च ही नहीं मैनेजमेंट में आगे हैं। आईआईएम के बीच आईआईटी दिल्ली का मैनेजमेंट स्कूल ने पांचवां रैंक हासिल किया है। यह देखकर बेहद अच्छा लगा कि संस्थान की मैनेजमेंट टीम की मेहनत सफल हुई है।
- प्रो. रामगोपाल राव, निदेशक, आईआईटी दिल्ली।