फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   nirbhaya's mother to be declare candidate

निर्भया की मां को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने पर गरमाई राजनीति

Sat, 18 Jan 2020 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya's mother to be declare candidate
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां को प्रत्याशी बनाने की कांग्रेस की बात जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो राजनीति एक बार फिर गरमा गई। कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने ट्वीट के जरिये ‘ऐ मां तुझे सलाम’ के साथ निर्भया की मां का स्वागत किया, तो दूसरी तरफ अन्य राजनीतिक दलों ने भी इसके अलग-अलग तरह से मायने निकालने शुरू कर दिए। शुक्रवार शाम तक भले ही कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी नहीं की, लेकिन निर्भया की मां के टिकट के नाम पर शुरू हुई चर्चा से राजनीतिक माहौल में एक अलग रंग दिखने लगा। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अगर वे चुनाव लड़ेंगी तो मुख्यमंत्री के खिलाफ निर्भया की मां आशा देवी को जीत भी मिल सकती है।
विज्ञापन

वहीं, निर्भया की मां का कहना है कि वह चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं। राजनीति में उनकी रुचि नहीं है, बस अपनी बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले दोषियों की फांसी का इंतजार है।
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां आशा देवी को टिकट देने की चर्चा पर कहा कि ऐसा सुना नहीं है। फिर भी अगर पार्टी के साथ जुड़ना चाहती हैं तो स्वागत करेंगे। कीर्ति आजाद ने कहा कि मैंने सिर्फ एक सवाल के जवाब में एक मां को सलाम करते हुए उनका स्वागत किया है। वह पार्टी के साथ अगर जुड़ना चाहें तो इससे अच्छा क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed