फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nicotine pouches are not safe.

Delhi News: तंबाकू नहीं, फिर भी सुरक्षित नहीं निकोटीन पाउच, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी

Wed, 01 Jul 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Nicotine pouches are not safe.
नई दिल्ली। तंबाकू रहित होने के कारण निकोटीन पाउच को सुरक्षित मानने वालों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की नई रिपोर्ट चेतावनी लेकर आई है। संगठन की वैश्विक रिपोर्ट में कहा गया है कि निकोटीन पाउच में तंबाकू की पत्तियां नहीं होतीं लेकिन इनमें मौजूद निकोटीन अत्यधिक नशे की लत लगाने वाला पदार्थ है।
विज्ञापन

ऐसे उत्पादों का बढ़ता उपयोग, विशेषकर युवाओं के बीच, गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, निकोटीन पाउच को आकर्षक पैकेजिंग, अलग-अलग फ्लेवर और सोशल मीडिया प्रचार के जरिए युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि इन उत्पादों को अपेक्षाकृत सुरक्षित बताकर पेश किया जाता है, जबकि इनका नियमित सेवन निकोटीन की लत लगा सकता है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि निकोटीन का सेवन हृदय गति और रक्तचाप बढ़ा सकता है। लंबे समय तक इसके उपयोग से हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed