फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   New Year Celebration Crowd of people seen from roads to religious places in Delhi

New Year Celebration: उमड़ा जनसैलाब... ठहरी दिल्ली, सड़कों से लेकर धार्मिक स्थलों तक दिखा लोगों का हुजूम

Mon, 01 Jan 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Jan 2024 11:11 PM IST
सार

सड़क पर जाम को देखते हुए लोगों ने ऑटो का सहारा लिया। ऑटो चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। वहीं मॉल से लेकर मंदिर, गुरुद्वारा और अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों का हुजूम उमड़ा। 

विज्ञापन
New Year Celebration Crowd of people seen from roads to religious places in Delhi
नए के जश्न के चलते सड़कों पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल का जश्न दिल्लीवालों के सिर चढ़कर बोला। इंडिया गेट, चिड़ियाघर, कनॉट प्लेस व चांदनी चौक समेत अन्य बजारों में भारी भीड़ रही। वहीं, धार्मिक स्थलों पर भी लोगों का हुजूम उमड़ा। इसका असर परिवहन व्यवस्था पर दिखा। दिल्ली मेट्रो व बसों में भारी भीड़ रही। हालात बेकाबू होता देख दिल्ली पुलिस को कई सड़कों को मजबूरन बंद करना पड़ा। शाम होते-होते सड़कों पर बढ़े यातायात के दबाव के चलते जाम लगा, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। काफी तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। 

विज्ञापन


नए साल के जश्न में शामिल होने से लिए लाखों की संख्या में लोग घर से निकले। इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, लाल किला, जामा मस्जिद, चिड़ियाघर, पुराना किला, नया संसद भवन, जंतर मंतर, कनॉट प्लेस, करोल बाग, सरोजनी नगर, खान मार्केट, एनएसपी, राजौरी गार्डन सहित अन्य जगहों पर भारी भीड़ नजर आई। कनॉट प्लेस से लेकर इंडिया गेट तक मेले जैसा माहौल नजर आया। बड़ों के साथ छोटे बच्चे भी हाथों में गुब्बारे लिए दिखे। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


कर्तव्य पथ पर लोगों ने जमकर सेल्फी ली। कनॉट प्लेस में भीड़ बढ़ने के साथ जाम लग गया। बस स्टैंड पर खड़े होने की जगह नहीं थी। यातायात पुलिस को इंडिया गेट से कनॉट प्लेस जाने वाले विभिन्न रास्तों पर बैरिकेड लगाकर बंद करना पड़ा। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट सहित सभी ऐतिहासिक स्थलों पर लोगों की भरी संख्या देखने को मिली। अधिक भीड़ होने के कारण सैकड़ों यात्री बस का इंतजार करते दिखे। हरीनगर जा रहीं सुमन ने बताया कि वह बीते आधे घंटे से बस का इंतजार कर रही हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालकों ने वसूला मनमाना किराया  
सड़क पर जाम को देखते हुए लोगों ने ऑटो का सहारा लिया। ऑटो चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। जंतर-मंतर पर बस का इंतजार कर रहीं प्रीति ने बताया कि भीड़ बहुत है, इसलिए ऑटो से घर जाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि ऑटो चालक अधिक किराया वसूल रहे हैं, जहां 80 रुपये लगते हैं, वहां 150 रुपये मांग रहे हैं।

चिड़ियाघर में रही लोगों की भारी भीड़
नव वर्ष के पहले दिन चिड़िया घर देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे। स्थिति यह रही कि दोपहर ढाई बजे तक 18 हजार टिकट बुक हो चुके थे। इसके बाद टिकट देना बंद कर दिया गया, कई लोगों को बिना चिड़िया घर देखे वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि एक दिन के लिए 18 हजार टिकट की ही व्यवस्था है। निदेशक आकांक्षा महाजन ने बताया कि सोमवार को दोपहर ढाई बजे तक 18 हजार टिकट बिक चुके थे। उन्होंने बताया कि नव वर्ष का पहला दिन होने के कारण लोगों की संख्या अधिक रही। वर्तमान में वीकेंड में 15 से 18 हजार पर्यटक चिड़िया घर पहुंचते हैं।  

धार्मिक स्थलों पर उमड़ा लोगों का हुजूम
नए साल के पहले दिन लोगों ने अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। वहीं, गुरुद्वारे में मत्था टेका और गिरजाघरों में प्रार्थना की। इसके अलावा मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। इसके कारण नए वर्ष के पहले दिन सभी धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ रही, जिसको ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुबह से ही मंदिरों में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था और देर शाम तक चलता रहा। झंडेवालान मंदिर में भी मां की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेकने के लिए हजारों लोग पहुंचे। छतरपुर स्थित मंदिर में भी भारी संख्या में लोग मां की आराधना के लिए पहुंचे। कनाॅट प्लेस और यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भी श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। कालकाजी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पूजा करने के पहुंचे। चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में भी लोगों की लाइनें लगी रहीं। इसके अलावा गुरुद्वारा बंगला साहिब, शीशगंज, नानक प्याऊ में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग मत्था टेकने के लिए पहुंचे। वहीं गोल डाकखाना स्थित चर्च में ईसाई समुदाय के लोग विशेष प्रार्थना करने आए। जामा मस्जिद व फतेहपुरी मस्जिद में सुबह व दोपहर को नमाज अदा करने वालों की भीड़ रही।

कई लोगों के मोबाइल हुए चोरी
सोमवार को चिड़िया घर में पर्यटकों की भीड़ में चोरों ने भी अपना हाथ साफ किया। चोरों ने चार लोगों के मोबाइल चुराए, यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को वसंत कुंज के रहने वाले अजिवन अली, त्रिलोकपुरी की रहने वाली प्रभावती सेन, रोहिणी की रहने वाली सुधा गुप्ता और नोएडा के रहने वाले शोएब खान का मोबाइल चोरी हुआ। सूत्रों का कहना है कि रविवार को करीब 13 लोगों के मोबाइल चोरी हुए थे।

यातायात व्यवस्था चरमराई, पुलिसकर्मियों के पसीने छूटे
नव वर्ष के पहले दिन राजधानी की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सुबह और शाम के समय स्थिति काफी खराब हो गई। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। कई जगहों पर वाहन चालकों और यातायात कर्मियों में नोकझोंक की स्थिति भी बनी। नव वर्ष के पहले दिन अक्सर लोगों की दोपहर और शाम जाम में ही गुजरती है। इसके बावजूद यातायात पुलिस कोई सबक नहीं ले रही है। बड़ी संख्या में पर्यटन स्थलों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर लोगों के पहुंचने के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। जाम में फंसे लोग एक्स पर यातायात पुलिस से जाम खोलने की गुहार लगाते रहे लेकिन पुलिस भी बेबस नजर आई। 

500 मीटर चलने में तीन घंटे लगे
एक्स के एक यूजर राज नारंग ने यातायात पुलिस से शिकायत की कि इंडिया गेट पर यातायात प्रबंधन पूरी तरह से ध्वस्त है। इस पर पुलिस ने यातायात इंस्पेक्टर का नंबर दिया और कहा कि आपकी शिकायत की सूचना दे दी गई है। नरेंद्र कुमार ने एक्स पर लिखा कि जीटी रोड पर अलीपुर के पास जाम लगा है। 500 मीटर चलने में तीन घंटे लगे। भवरीन कंधारी ने एक्स पर लिखा कि बाराखंभा रेड लाइट से मंडी हाउस पर जाम है। शिकायतों पर पुलिस ने एक ही जवाब दिया, लेकिन समस्या का समाधान होने में काफी देर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed