फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   new mayor and deputy mayor elected for all three municipal corporations in delhi

दिल्ली: तीनों नगर निगमों को मिले नए महापौर व उपमहापौर, निर्विरोध रूप से चुने गए भाजपा के नेता

Wed, 16 Jun 2021 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 10:15 PM IST
सार

महापौर पद के लिए पूर्वी निगम में श्याम सुंदर अग्रवाल, उत्तरी निगम में सरदार राजा इकबाल सिंह व दक्षिणी निगम में मुकेश सूर्यान निर्वाचित हुए। तीनों ही नेता निगम में भाजपा के चेहरे हैं। 

विज्ञापन
new mayor and deputy mayor elected for all three municipal corporations in delhi
नवनिर्वाचित मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल और उप मेयर किरण वैद्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के तीनों नगर निगमों में बुधवार को निर्विरोध रूप से महापौर व उपमहापौर पद के लिए निर्वाचन हुआ। महापौर पद के लिए पूर्वी निगम में श्याम सुंदर अग्रवाल, उत्तरी निगम में सरदार राजा इकबाल सिंह व दक्षिणी निगम में मुकेश सूर्यान निर्वाचित हुए। तीनों ही नेता निगम में भाजपा के चेहरे हैं। इनके अलावा स्थायी समिति के तीन सदस्य पदों पर भी दक्षिणी निगम को छोड़कर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए। 

विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति पद के तीन पदों के लिए बीर सिंह पंवार, हिमांशी पांडेय व मोहिनी को निर्विरोध चुना गया है। वहीं, उत्तरी निगम में विजय भगत (भाजपा), राजीव यादव (आप) व जोगी राम जैन (भाजपा) को निर्वाचित किया गया है। नेता सदन योगेश वर्मा को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सदस्य पद के लिए चुना गया है। दक्षिणी निगम में इंद्रजीत सहरावत (भाजपा), पूनम भाटी (भाजपा) व और सुरेश कुमार (कांग्रेस) निर्वाचित हुए। इसके अलावा नेता सदन नरेंद्र चावला व पूर्व-उपमहापौर कैलाश सांकला को डीडीए सदस्य पद के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन


कोरोना नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां
चुनाव को लेकर सिविक सेंटर में हुई सदन की बैठक में नेताओं ने जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई। सदन की कार्रवाही के दौरान बैठक में किसी प्रकार के खाद्य वस्तु की मनाही की गई थी, लेकिन इसके बाद भी पार्षद खाते हुए दिखे। वहीं, पदों पर जीत की घोषणा के बाद सदन में ही मिठाइयां बांटी गईं। दूसरी ओर, कोरोना नियमों को देखते हुए सदन में फूलों को भी लाने की मनाही थी। इसके विपरीत सदन को ही फूलों से सजाया गया था। बैठक के दौरान अन्य नेता भी बधाई देने के लिए फूल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना मास्क के साथ शारीरिक दूरी रही जीरो
सदन की बैठक के दौरान कुछ ऐसे पार्षद भी दिखे जो बिना मास्क पहने हुए बैठे थे। वहीं, कुछ पार्षदों के पास मास्क था, लेकिन चेहरे से उतारा हुआ था। ऐसे पार्षदों को सदन की ओर से मास्क लगाने के लिए कहा गया। हालांकि, नजर बचाकर पार्षदों ने मास्क को चेहरे से दूर रखना ही मुनासिब समझा। दूसरी ओर, सदन में पार्षदों के बैठने के लिए एक सीट छोड़कर एक सीट पर व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद पार्षद चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक-दूसरे के समीप बैठे रहे। यही नहीं कई एक ही पार्टी के पार्षद एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देने में भी पीछे नहीं रहे।  


सूची
निगम महापौर उपमहापौर
उत्तरी निगम सरदार राजा इकबाल सिंह अर्चना
पूर्वी निगम श्याम सुंदर अग्रवाल किरण वैद्य
दक्षिणी निगम मुकेश सूर्यान पवन शर्मा

महापौर पद के लिए यह है चुनावी नियम
निगम में महापौर पद के लिए पांच वर्ष का कार्यकाल निर्धारित है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति सदस्य पद के लिए चुनाव होता है। इसके तहत पहले वर्ष में महापौर पद महिला के लिए आरक्षित है। दूसरा वर्ष सामान्य, तीसरा वर्ष आरक्षित श्रेणी व बाकी दो वर्ष सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed