फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NEET UG: Counseling of medical colleges will be held in four phases

नीट यूजी: चार चरणों में होगी मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग

Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
NEET UG: Counseling of medical colleges will be held in four phases
नई दिल्ली। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने पीजी के साथ यूजी पाठ्यक्रमों के लिए भी काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 19 जनवरी से शुरू होने वाली काउंसलिंग को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। वहीं, पहले चरण के लिए 20 जनवरी से कॉलेजों के विकल्प भरने का अवसर है। 29 जनवरी को आवंटित सीटों का पहला परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को पहले ट्वीट करते हुए छात्रों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं और यूजी काउंसलिंग के लिए घोषणा की थी। एमसीसी के मुताबिक नीट यूजी काउंसलिंग के लिए चार चरण तय किए गए हैं। इसके तहत ऑल इंडिया कोटा एक, ऑल इंडिया कोटा दो, ऑल इंडिया कोटा मॉप अप चरण और खाली सीटों के लिए अंतिम चरण होगा।
विज्ञापन

19 से 24 जनवरी तक पंजीकरण के साथ जमा होगी फीस
एमबीबीएस में दाखिले के लिए 19 से 24 जनवरी तक पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी। साथ ही छात्रों को फीस भी जमा करने होगी। एमसीसी के मुताबिक, 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक छात्र पंजीकरण करवा सकते हैं। हालांकि, फीस का भुगतान करने के लिए छात्रों को तीन घंटे अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यानि 24 जनवरी दोपहर तीन बजे तक छात्र फीस का भुगतान कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए छात्रों को अपना नीट स्कोर कार्ड साथ रखने के साथ कक्षा 12वीं की भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जनवरी से मिलेगा कॉलेज विकल्प भरने का अवसर
पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद छात्रों को 20 जनवरी से कॉलेजों के लिए विकल्प भरने का अवसर मिलेगा। इसके लिए 24 जनवरी रात 11 बजकर 55 मिनट तक विकल्प भरने का अवसर है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि विकल्प भरने के बाद 20 जनवरी शाम चार बजे से 24 जनवरी रात 11 बजकर 55 मिनट तक विकल्पों को लॉक करने का मौका मिलेगा।
29 जनवरी से आवंटित सीटों का परिणाम होगा जारी
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 और 26 जनवरी को संस्थान अपने स्तर पर छात्रों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद पहले चरण के तहत 27 और 28 जनवरी को सीटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद 29 जनवरी को सीट आवंटन को लेकर पहला परिणाम घोषित किया जाएगा।
दूसरे चरण के लिए नौ फरवरी से शुरू होगी प्रक्रिया
दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया के लिए कॉलेजों की ओर से सात और आठ फरवरी को सीट मेट्रिक्स का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद नौ फरवरी से 14 फरवरी तक पंजीकरण और फीस का भुगतान हो सकेगा। इसके बाद 15 और 16 फरवरी को छात्रों का सत्यापन किया जाएगा। फिर 17 और 18 फरवरी को सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी और 19 फरवरी को दूसरे चरण का परिणाम घोषित होगा।

तीसरे चरण के लिए दो मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
तीसरे चरण के लिए दो मार्च से लेकर सात मार्च तक पंजीकरण करने के साथ फीस का भुगतान होगा। इस तीसरे चरण को ही मॉप अप चरण का नाम दिया गया है। इसके लिए तीन मार्च से लेकर सात मार्च तक विकल्प भरने का अवसर मिलेगा। वहीं, 10 मार्च से सीटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी और 12 मार्च को तीसरे चरण का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed