फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   National level wrestler Naresh Sehrawat arrested

Delhi : पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी राष्ट्रीय स्तर का पहलवान, फरारी के बाद पुलिस ने घोषित किया था भगोड़ा

Fri, 30 Dec 2022 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 02:29 AM IST
सार

आरोपी दुष्कर्म और पॉक्सो के एक मामले में वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पकड़े गए आरोपी की पहचान जय विहार, दिल्ली निवासी नरेश सहरावत उर्फ सोनू उर्फ पहलवान के रूप में हुई है।

विज्ञापन
National level wrestler Naresh Sehrawat arrested
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक राष्ट्रीय स्तर के पहलवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म और पॉक्सो के एक मामले में वर्ष 2019 से फरार चल रहा था। कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पकड़े गए आरोपी की पहचान जय विहार, दिल्ली निवासी नरेश सहरावत उर्फ सोनू उर्फ पहलवान के रूप में हुई है। नरेश कई बार पहलवानी में दिल्ली का चैंपियन रह चुका है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, मकोका और दुष्कर्म व पॉक्सो समेत कुल सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में डीडीयू अस्पताल से नरेश पुलिस कस्टडी से भी फरार हो गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि नरेश गैंगस्टर नीतू दाबोदिया का बेहद करीबी है। ओलंपियन पहलवाल सुशील कुमार के साथ वह छात्रसाल स्टेडियम में एक ही अखाड़े में अभ्यास करता था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि अगस्त 2019 में नरेश और उसके साले मंजीत ने छावला इलाके से 16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो का मामला दर्ज कर मंजीत को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी नरेश लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम भी नरेश की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इंस्पेक्टर पंकज मलिक, रोहित कुमार व अन्यों की टीम को पता चला कि आरोपी नजफगढ़ इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने अपने पहलवानी के गुर दिखाकर पुलिस को काफी देर छकाया। खासी मशक्कत के बाद उसे काबू में कर लिया गया।

कई बार रहा है दिल्ली चैंपियन
कुश्ती में कई बार दिल्ली के चैंपियन रहे नरेश ने वर्ष 2006 में अपराध की दुनिया में कदम रखा। नरेश ने गैंगस्टर अमित उर्फ बबलू, नीतू दाबोदिया समेत बाकी लोगों से हाथ मिला लिया। इन लोगों ने सुपारी लेकर बवाना में जय प्रकाश उर्फ पहलवान की हत्या कर दी। नरेश व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।


इसके बाद बहादुरगढ़ में पंचायत के दौरान भी गोली चला दी। वर्ष 2009 में नरेला थाने में इन सभी के खिलाफ मकोका का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्ययिक हिरासत के दौरान आरोपी को डीडीयू अस्पताल लाया गया था। यहां से वह वषर् 2012 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed