जंग का इस्तीफा: केजरीवाल हैरान, कांग्रेस बोली- AAP-BJP में डील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को भेज दिया है। दिल्ली सरकार व जंग के बीच जारी वर्चस्व की जंग के बीच अचानक उनके इस्तीफे देने से राजनैतिक भूचाल आ गया। उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री व दिल्ली के मुख्यमंत्री सहित दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में लौटने की बात की है।
जामिया मिलिया इस्लामिया का कुलपति रहने के बाद 9 जुलाई 2013 में नजीब जंग ने केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल का पद ग्रहण किया था। उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफ को लेकर उप-राज्यपाल कार्यालय ने बयान जारी कर दिया है।
जिसमें नजीब के फिर से शिक्षा के क्षेत्र में लौटने की बात कही गई है।
नजीब ने प्रधानमंत्री को उनके दिल्ली के उपराज्यपाल के कार्यकाल के रूप में सहयोग पर धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता को खासकर एक साल के राष्ट्रपति शासन के समय सहयोग व प्रेम देने के लिए शुक्रिया कहा।
साथ ही जंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी धन्यवाद दिया। राजभवन से जारी बयान में सबसे अंत में कहा गया है कि वह अपने पहले प्यार की तरफ वापस जा रहे हैं जोकि एकेडमिक्स है।
नजीब जंग के अचानक इस्तीफा देने के साथ ही राजनैतिक दलों में भूचाल आ गया। सबसे पहले आप सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर जंग को भविष्य की शुभकामना दी और सवाल खड़ा किया कि जंग के बाद भी क्या जंग जारी रहेगी?
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'श्री नजीब जंग का इस्तीफा मेरे लिए हैरान करने वाला है। भविष्य की योजनाओं के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'
Sh Jung's resignation is a surprise to me. My best wishes in all his future endeavours.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 22, 2016
वहीं आप नेता कुमार विश्वास ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए एक ट्वीट किया।
गयो😳?
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 22, 2016
बीेजेपी-आप में क्या डील हुई ? : कांग्रेस
जंग के इस्तीफे को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक डील करार दिया है। अजय माकन ने आरोप लगाया है केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच में डील हुई है, इसलिए नजीब जंग को इस्तीफा देना पड़ा।
माकन ने ये भी कहा कि अगर सरकार किसी आरएसएस से जुड़े व्यक्ति को उपराज्यपाल बनाएगी तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि समय से पहले जंग के पद छोड़ने के पीछे क्या कारण है, यह केन्द्र सरकार को बताना चाहिए।
We would like to know from the Centre what is the reason behind this unceremonious exit: Ajay Maken, Cong on Delhi LG pic.twitter.com/ydX2mOoYzz
— ANI (@ANI_news) December 22, 2016
एलजी के इस्तीफे पर जब बीजेपी से प्रतिक्रिया मांगी गई तो दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि उन्हें उपराज्यपाल के फैसले से कोई हैरानी नहीं हुई। अगर वो पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं तो हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए।
जंग के इस्तीफे के बाद राजनैतिक गलियारों में यह भी चर्चा रही कि क्या अब केंद्र व प्रदेश सरकार के बीच युद्ध विराम होगा। ऐसी स्थिति में उपराज्यपाल की नियुक्ति के लिए कौन सा ऐसा नाम है जोकि आगे आ सकता है?
गौरतलब है कि दिल्ली सरकार व एलजी के बीच केंद्र शासित राज्य होने के कारण वर्चस्व की जंग जारी थी। तमाम विवादों के बीच केजरीवाल ने कुछ समय पूर्व ट्वीट किया था कि जंग साहब ने अपनी आत्मा मोदी को बेच दी है लेकिन जंग साहब यह ध्यान रखें कि मोदी कभी किसी मुस्लिम को उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे।
दूसरी ओर अपने इस्तीफा के बाद जंग ने मीडिया को यह भी कहा कि वे उपराष्ट्रपति की दौड़ में शामिल नहीं है। वे विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।