फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nagar Kirtan turned out on the light festival of Guru Gobind Singh

गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

Mon, 18 Jan 2021 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan turned out on the light festival of Guru Gobind Singh
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर रविवार नगर कीर्तन निकाला गया। सिख श्रद्धालु सुबह से ही गुरुद्वारे में पहुंचने लगे थे। माथा टेकने के बाद जगह-जगह लगे लंगर का प्रसाद श्रद्धालुओं ने छका। इसके बाद सजाए गए नगर कीर्तन का कई लोग हिस्सा बने। शहर में जगह-जगह पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन सुबह 11 बजे गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से शुरू होकर शंकर रोड, पटेल नगर, राजा गार्डेन, तिलक नगर होता हुआ फतेह नगर जेल रोड पर पहुंच कर समाप्ता हुआ। पूरे रास्ते दिल्ली वालों ने गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में शामिल संगत पैदल ही सतनाम वाहे गुरु का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे। इस मौके पर महिलाओं के जत्थों के अलावा शब्दी जत्थों ने गुरु की बाणी के कीर्तन किए। पूरे रास्ते में गुरु सवारी पर फूलों की बारिश की गई। नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। कोरोना महामारी के बाद पहली बार दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने समूह सिंह सभाओं के सहयोग से कीर्तन सजाया गया था। प्रबंधक कमेटी के महासचिव हरमीत सिंह कालका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत कौर समेत कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगर कीर्तन में भाग लिया। हालांकि यह कीर्तन जहां से भी गुजरा वहां थोड़े देर के लिए जाम की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed