फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NA

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए सभी धर्माें के लोग हों एक साथ : इंद्रेश कुमार

Mon, 23 Jan 2023 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
NA
जंतर मंतर पर महारैली कर जनसंख्या नियंत्रण कानून और कॉमन सिविल कोड लागू करने की मांग
विज्ञापन


जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से किया गया आयोजन, कई सांसद हुए सम्मिलित

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर आयोजित महारैली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने सभी धर्मों के लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए एक साथ आने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया की कुल आबादी का 17 फीसदी लोग यहां हैं, लेकिन हमारे संसाधन केवल छह फीसदी हैं। इसलिए मानवता की रक्षा के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण होना बहुत जरूरी है। कुछ नेता व दल भले लोगों को वोट बैंक के लिए जनसंख्या बढ़ाने के लिए उकसाते हों, लेकिन रैली में कश्मीर से कन्याकुमारी तक से जुटे लोग इस बात का प्रमाण हैं, कि हम सब एक हैं।

इंद्रेश कुमार ने लोगों से हाथ उठवाकर आवाज दो, हम एक हैं, के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि 1947 में विभाजन से पहले इस देश के सात आठ विभाजन हो चुके थे। विभाजन के दौरान पाकिस्तान में लाखों हिंंदुओं का कत्ल किया गया। करीब छह लाख बहनों ने धर्म नहीं बदलने के लिए प्राणों का बलिदान दिया। अलग होने पर पाकिस्तान ने नारा लगाया, हंस कर लिया है पाकिस्तान, लड़कर लेंगे हिंदुस्तान। इतना सब कुछ इस देश ने सहा। अब भारत का एक और विभाजन हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में जो देश वन नेशन, वन पीपल, वन लॉ के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वही तरक्की कर रहे हैं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने हमें जो संविधान दिया है, उसे स्वीकार करते हैं। हम एक राष्ट्र हैं, एकजुट हैं, अब देश में एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है।
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा कि फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी और उनकी सहयोगी ममता सैगल इस महारैली का सफलता पूर्वक कराने के लिए बधाई की पात्र हैं। वह गांव गांव में जाकर जन जागरण अभियान चला रहे हैं। लोगों को जनसंख्या समाधान के लिए एकजुट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद में उठाया जाएगा यह मुद्दा

महारैली में अनिल चौधरी, ममता सेहगल के अलावा कई सांसद शामिल थे। रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू नहीं हुआ तो हम 160 करोड़ आबादी को सीमित समय में पार कर जाएंगे। सात दिसम्बर से संसद सत्र शुरू हो रहा है, उसमें वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। जल्द से जल्द दो बच्चे का कानून आए और लोकसभा राज्यसभा में इसे पास कर इस पर राष्ट्रपति की मोहर लगे।

दो से अधिक बच्चे नहीं चलेंगे के लगे नारे

महारैली में शामिल लोगों ने दो से अधिक बच्चे नहीं चलेंगे के नारे लगाए। दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर व बाकी अन्य राज्यों से युवाओं के अलावा बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी इसमें शामिल थे। किरन नेगी और अंकिता भंडारी हत्याकांड के गुनहगारों को सजा देने की मांग भी की गई। दिल्ली के जय भगवान गोयल ने कहा कि कुछ विशेष तरह के लोग आबादी बढ़ाकर देश के विकास के रास्ते को बंद करना चाहते हैं। अब इस कानून के लिए याचना नहीं बल्कि आंदोलन किया जाएगा।


कॉमन सिविल कोड के लिए चलेगा हस्ताक्षर अभियान

एडवोकेट अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस प्रण लेते हैं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगे। अनिल चौधरी ने कहा कि जल्द ही कॉमन सिविल कोड के लिए देशभर में हस्ताक्षर अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed