फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder of miscreant by attacking with sharp arms dead body wrapped in cloth and thrown on roadside

दिल्ली: धारदार हथियार से हमला कर बदमाश की हत्या, कपड़े में लपेट सड़क किनारे फेंका शव 

Fri, 07 Jan 2022 08:10 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 07 Jan 2022 08:10 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गुलाबी बाग निवासी अभिषेक (25) के रूप में हुई है। उस पर 20 आपराधिक मामले दर्ज थे।

विज्ञापन
Murder of miscreant by attacking with sharp arms dead body wrapped in cloth and thrown on roadside
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में एक बदमाश की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क किनारे मिला। हमलावरों ने उसके शव को कपड़े से लपेट दिया था ताकि लगे कि कोई सोया हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आपसी रंजिश में हत्या का शक जता रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गुलाबी बाग निवासी अभिषेक (25) के रूप में हुई है। उस पर 20 आपराधिक मामले दर्ज थे। शुक्रवार सुबह पुलिस को इंद्रलोक मंदिर के पास एक कपड़े में लिपटी लाश पड़ी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। छानबीन में पता चला कि उसके गले के पिछले हिस्से और हाथ पर किसी घातक हथियार से हमला किया गया है। 
विज्ञापन


मृतक पर लूटपाट और झपटमारी के 20 मामले दर्ज थे। पुलिस को आशंका है कि उसकी रात में हत्या की गई है। हत्या करने से पहले उसके हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया गया था। हत्या कहीं और करने के बाद उसके शव को सड़क के किनारे फेंका गया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed