{"_id":"629a98385173fd2d873d1924","slug":"murder-of-a-young-man-with-a-knife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: युवक की पत्थर और चाकू से मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: युवक की पत्थर और चाकू से मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, एक फरार
Sat, 04 Jun 2022 04:54 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 04 Jun 2022 04:54 AM IST
सार
पुलिस ने फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदर्श नगर इलाके में शुक्रवार दोपहर पैसे की लेन-देन के विवाद में एक घोषित बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक की चाकू से गला रेत दिया। इतने पर आरोपियों का दिल नहीं भरा तो उन लोगों ने युवक के सिर पर तब तक पत्थर से हमला करते रहे जब तक वह मर नहीं गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने फुटेज के जरिये आरोपी की पहचान कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई है। वह आजादपुर गांव में अपनी दिव्यांग मां के साथ रहता था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। वह ढोल बजाने का काम करता था।
विज्ञापन
कारोबारी की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कृष्णा नगर इलाके में दूध कारोबारी जितेंद्र की हत्या करने वाले आरोपी प्रिंस वाधवा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। हत्या करने के बाद आरोपी आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हो गया था। आरोपी के हाथ में गोली लगी है। उसे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रिंस के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत 6 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। ढस्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार वर्ष 2021 में दिवाली की पूर्व संध्या पर प्रिंस और विकास का जितेंद्र के चचेरे भाई सन्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद विकास व प्रिंस पंजाब भाग गए थे।