फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder for becoming don of the area, fugitive criminal arrested

Delhi News: इलाके का डॉन बनने पर की हत्या, भगोड़ा बदमाश गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Murder for becoming don of the area, fugitive criminal arrested
सुनील उर्फ टिल्लू गिरोह का सदस्य है आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कापसहेड़ा इलाके में धर्मेंन्द्र उर्फ सोनू की हत्या करने वाले आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी सलमान सुनील उर्फ टिल्लू गिरोह का सदस्य है। कोर्ट ने हत्या के मामले में इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी का कहना है कि धर्मेन्द्र इलाके का डॉन बनता था और ड्रग्स के कारोबार पर अपना कब्जा कर रखा था। सलमान के पास से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। ये थाना यमुनानगर, हरियाणा के एक सशस्त्र लूट व हत्या के प्रयास मामले में वांछित था।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, धर्मेंद्र उर्फ सोनू की मां ने पुलिस में 17 मार्च, 23 को शिकायत दर्ज कराई थी कि सलमान ने उसके बेटे को गोली मार दी है। इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। मामला दर्जकर कापसहेड़ा थाना पुलिस ने करण, रुस्तम और अफरोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सलमान मामला दर्ज होने के बाद से फरार था। अपराध शाखा में तैनात एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन सिंह की टीम सलमान की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान एसआई अनुज छिकारा को गुप्त सूचना मिली कि थाना कापसहेड़ा, दिल्ली के हत्या मामले में वांछित आरोपी धनकोट, गुरुग्राम, हरियाणा में छिपा हुआ है। इंस्पेक्टर पवन सिंह की देखरेख में एसआई अनुज, एसआई रविंद्र सिंह व एसआई विशाल की टीम ने धनकोट, गुरुग्राम, हरियाणा में जाल बिछाया और आरोपी माता वाली गली, समालखा, कापसहेड़ा, दिल्ली निवासी सलमान (25) को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed