फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder case filed in delhi

रंजिश और पत्नी से संबंध के शक में दोस्त की गला रेतकर हत्या, मुबाइल से खुला पूरा राज

Wed, 05 Feb 2020 01:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed in delhi
हत्यारोपी सलीम - फोटो : अमर उजाला

सुल्तानपुरी इलाके में रंजिश और पत्नी से संबंध होने के शक में दो लोगों ने अपने दोस्त की आरी से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मृतक के पिता को फोन कर 15 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी। इतना ही नहीं शक न हो इसके लिए दोस्त के घर पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना भी देने लगा। लेकिन तकनीकी जांच में आरोपियों का गुनाह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया और पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर एक के कमरे से शव बरामद कर लिया।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त सुल्तानपुरी के पी ब्लॉक निवासी पुष्पेंद्र (29) केे रूप में हुई है। परिवार में पिता राम खिलाड़ी, पत्नी और एक बेटा है। पुष्पेंद्र दर्जी का काम करता था। 2 फरवरी की रात वह कुछ दूर पर रहने वाले अपने दोस्त सलीम के घर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन रात में वापस नहीं आया। परिवार वालों को लगा कि सुबह वापस आ जाएगा। 
विज्ञापन


तीन फरवरी की सुबह रामखिलाड़ी के पास उसके बेटे के नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को अगवा कर लिया गया है और 15 लाख रुपयेे फिरौती की मांग की। रामखिलाड़ी ने तुरंत सुल्तानपुरी थाने में इसकी शिकायत की। पुष्पेंद्र के गायब होने के बाद उसका दोस्त सलीम उसके घर पहुंचकर पिता को सांत्वना देने लगा। उधर थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुष्पेंद्र के फोन की लोकेशन की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन का लोकेशन सलीम के घर के आस पास आ रहा था। शक होनेे पर पुलिस ने सलीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सलीम की निशानदेही पर उसके कमरे से पुष्पेंद्र का शव बरामद कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त पंकज के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को मौके से हत्या में इस्तेमाल आरी, खून से सने कपड़े और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। 

एक दोस्त से हुआ था झगड़ा दूसरे को पत्नी से संबंध होने का था शक 
मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला सलीम ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पुष्पेंद्र का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। इसकी वजह से वह अपनी पत्नी को कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल भेज दिया था। वहीं पुष्पेंद्र का ढाई माह पहले पंकज से भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसे लोगों ने बीच बचाव कर शांत करवा दिया था। दोनों आरोपी पुष्पेंद्र से बदला लेना चाहते थे। 


2 फरवरी को सलीम ने पुष्पेंद्र को अपने घर बुलाया। वहां पर पंकज भी आ गया। इसी बीच पुष्पेंद्र के मोबाइल पर फोन आया। सलीम को लगा कि उसकी पत्नी का फोन आया है। इसी बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों ने पहले पुष्पेंद्र के सिर पर सिलेंडर से हमला कर दिया और फिर बेहोश होने के बाद उसका गला रेत दिया। रात भी दोनों उसके शव के साथ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed