फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   murder

स्कूटी टकराने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 01 Sep 2019 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder
स्कूटी टकराने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। जाफराबाद के मौजपुर इलाके में शुक्रवार रात स्कूटी टकराने के विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में युवक किसी तरह घर पहुंचा। वहां उसकी तबियत और बिगड़ गई। ऐसे में परिजन उसे जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी और उसके नाबालिग बेटे को दबोच लिया है। परिजनों का आरोप है कि वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था।
पुलिस के मुताबिक, साहिल परिवार के साथ 707/29 बी, कृष्णा गली, गली नंबर-14, मौजपुर में रहता था। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। विजय पार्क की गली नंबर-5 में पहुंचने पर शराब के नशे में धुत चंद्रभान से उसकी स्कूटी टकरा गई। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। शोर सुनकर चंद्रभान के बेटे व अन्य युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने साहिल को डंडों और लाठियों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। घायल हालत में साहिल घर पहुंचा और पिता को सारी बात बताई। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके बेटे को हिरासत में लिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, साहिल के पिता सुनील सिंह का आरोप है कि चंद्रभान ने साहिल के गली में घुसने का विरोध किया था। उसने कहा कि यह पंडितों की गली है, इसमें घुसने की तेरी हिम्मत कैसे हुई।
विज्ञापन

------
चंद्रभान ने पूछताछ में बताया है कि साहिल की स्कूटी उससे टकरा गई थी, जिसके बाद झगड़ा हुआ और फिर उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार ठाकुर, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed