Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MPs Praveen Khandelwal and Yogendra Chandolia took stock of the incident site.

Delhi News: सांसद प्रवीन खंडेलवाल और योगेंद्र चांदोलिया ने लिया घटनास्थल का जायजा

Fri, 06 Nov 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
MPs Praveen Khandelwal and Yogendra Chandolia took stock of the incident site.
करोल बाग में व्यावसायिक इमारत में आग लगने का मामला
विज्ञापन

प्रभावित कारोबारियों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग में व्यावसायिक इमारत में आग लगने की घटना के बाद सांसद प्रवीन खंडेलवाल और योगेंद्र चांदोलिया ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल का जायजा लिया। दोनों सांसद करीब ढाई घंटे तक मौके पर मौजूद रहे और आग से प्रभावित परिसर की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दमकल विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से आग बुझाने के अभियान तथा नुकसान की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
चांदनी चौक से सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार आग को दो इमारतों तक सीमित कर दिया गया। मौके पर 27 दमकल गाड़ियां और करीब 150 अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुटे थे। परिसर में क्रॉकरी और मोबाइल एक्सेसरीज की दुकानें हैं। दोनों सांसदों ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

खंडेलवाल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं पूरी तरह खत्म होने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो सकेगा। आग लगने के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दोनों सांसदों ने प्रभावित व्यापारियों और व्यापारी संगठनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने की बात कही। उन्होंने प्रभावित कारोबारियों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed