{"_id":"602c25858ebc3ee9464899a1","slug":"mp-sadhvi-pragya-reached-to-meet-rinku-s-family-ashram-news-noi5660784107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू के परिजनों से मिलने पहुंचीं सांसद साध्वी प्रज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू के परिजनों से मिलने पहुंचीं सांसद साध्वी प्रज्ञा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने मंगलवार को रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की। मंगोलपुरी आकर उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए इंसाफ का भरोसा दिलाया। उधर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से जुटाई एक करोड़ रुपये की सहायता राशि जुटाने की जानकारी परिजनों को दी। दूसरी ओर, मंगलवार को परिजनों ने रिंकू की आत्मा की शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। उनका कहना है कि रिंकू की शुरू की गई इस परंपरा को जारी रखा जाएगा।
साध्वी प्रज्ञा ने रिंकू की मां का हौसला बढ़ाया। अन्य परिजनों को भी उन्होंने सांत्वना दी। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि घर में घुसकर वारदात से साफ हो जाता है कि हमलावरों के हौसले कितने बुलंद थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने कोई बयानबाजी नहीं की। उधर, भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने रिंकू के परिजनों से कहा कि धर्म के लिए उसका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। 26 फरवरी तक यह पूरी रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने परिजनों की बैंक डिटेल ली। कपिल मिश्रा ने परिवार को बताया कि पूरी दुनिया के 9000 लोगों ने परिवार के लिए अपना संदेश भेजा है। इन्हीं 9000 लोगों ने एक करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं।
मीडिया से वार्ता में कपिल मिश्रा ने मांग की कि रिंकू हत्याकांड की जांच आतंकी हमला मानकर की जानी चाहिए। रिंकू को घर में घुसकर मारा गया है। अपराधियों को फांसी होनी चाहिए। उन लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए, जिन्होंने अपराधियों के दिमाग में इतना जहर भरा कि जो राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगे, उसकी घर में घुसकर हत्या कर दो। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि देशविरोधी गतिविधि करने वाली दिशा रवि की गिरफ्तारी पर तो वे बयान देते हैं, लेकिन रिंकू की हत्या पर कुछ भी कहना ठीक नहीं समझा।