फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   MP Manoj Jha's lecture to be held on 4th September in DU cancelled.

Delhi News: डीयू में 4 सितंबर को होने वाला सांसद मनोज झा का व्याख्यान रद्द

Wed, 30 Aug 2023 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
MP Manoj Jha's lecture to be held on 4th September in DU cancelled.
सांसद ने मामले की जांच कराने की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने आरोप लगाया है कि डीयू के सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हायर एजुकेशन (सीपीडीएचई) ने 4 सितंबर को होने वाले उनके व्याख्यान को रद्द कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल से सांसद ने कहा कि उन्होंने अपनी बात को कुलपति तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इस मामले में वह प्रधानमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए पत्र लिखेंगे। सांसद ने मामले की जांच कराने की मांग भी की है। डीयू के समाजशास्त्र विभाग के प्रो. मनोज झा ने एक वीडियो में कहा कि 18 अगस्त को डीयू में सेंटर फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट इन हायर एजुकेशन की ओर से उन्हें एक पत्र आया था। जिसमें उन्हें वहां पॉलिटिकल सोशल वर्क न्यू ऑपरच्युनिटी फॉर प्रैक्टिस विषय पर व्याख्यान देने के लिए बुलाया गया था। लेकिन बुधवार को अचानक से ईमेल के माध्यम से पत्र आया, जिसमें कहा गया कि उनका व्याख्यान अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में बात करने के लिए सीपीडीएचई की निदेशक प्रो. गीता सिंह से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं शिक्षक संगठनों ने भी (सीपीडीएचई) के इस कदम को अनुचित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed