{"_id":"68da9602e6fccc6d480e0c09","slug":"mou-signed-between-du-and-iit-kanpur-ashram-news-c-340-1-del1004-106800-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू और आईआईटी कानपुर के बीच हुआ करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू और आईआईटी कानपुर के बीच हुआ करार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शैक्षणिक और शोध पहलों को सुगम बनाने की दिशा में होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शैक्षणिक और शोध पहलों को सुगम बनाने के लिए डीयू और आईआईटी कानपुर के बीच में समझौता ज्ञापन हुआ है। डीयू रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने बताया, इस साझेदारी का उद्देश्य शैक्षणिक कार्यक्रमों के संचालन को सुदृढ़ करना है। डीयू और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईसीटी अकादमी (ईआईसीटीए) साझेदारी दोनों के प्रयासों को पारस्परिक रूप से सहयोग प्रदान करना है।
इसके तहत आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, सीडैक और एनआईईएलआईटी जैसे प्रमुख संस्थानों में स्थापित 14 ईआईसीटीए साझेदारी संस्थानों वाले सहयोग द्वारा डीयू से संबद्ध कॉलेजों के संकाय और छात्रों के कौशल में वृद्धि को सुगम बनाया जाएगा। इस समझौते के तहत विभागों और संबद्ध कॉलेजों के संकाय सदस्यों की पहचान और नामांकन डीयू द्वारा किया जाएगा।
चयनित संकाय सदस्यों को ईआईसीटीए साझेदारी द्वारा प्रस्तावित प्रति वर्ष कम से कम दो ऑनलाइन पाठ्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। छात्र प्रशिक्षण के तहत विभागों और संबद्ध कॉलेजों के छात्रों को ईआईसीटीए साझेदारी द्वारा प्रदान किए जाने वाले सालाना कम से कम दो ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।