फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mortgage recovery in a hotel by a businessman

होटल में बंधक बनाकर कारोबारी से उगाही

Tue, 24 Mar 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mortgage recovery in a hotel by a businessman
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में कारोबारी को बंधक बनाकर मारपीट और लाखों डॉलर उगाही करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी उसका पुराना ग्राहक है और नए ग्राहक से मिलवाने का बहाना कर उसने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर एयरपोर्ट थाना पुलिस बंधक बनाकर मारपीट कर उगाही करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय कारोबारी सपरिवार रोहिणी सेक्टर-11 में रहता है और कंप्यूटर का कारोबार करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि हिमांशु नाम के ग्राहक ने 20 मार्च को फोन कर नए ग्राहक से मिलने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट स्थित होटल में बुलाया। जहां एक कमरा बुक था। कमरा खोलते ही हिमांशु ने कारोबारी को धक्का देकर बेड पर गिरा दिया और कमरे में मौजूद दो युवकों ने कुर्सी पर बैठाकर हाथ-पैर बांध दिया। आरोपियों ने उसकी पिटाई की और जान मारने की धमकी देकर सारे रुपये, डॉलर और बिटकॉइन देने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसका लैपटाप और मोबाइल फोन खंगाला और अकाउंट का पता चलने पर दुबई के नूर बैंक के खाते से ढाई लाख डॉलर को दुबई की एक कंपनी में ट्रांसफर कर लिया और 6 बिटकॉइन को अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। आरोपियों ने तीन दिनों तक उसे भूखे प्यासे रखा। आरोपी घर से फोन आने पर मीटिंग होने की बात कहते थे। घर वालों को हिमांशु के पास होने की जानकारी थी। शक होने पर परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने हिमांशु और कारोबारी के फोन नंबर पर मैसेज कर बात करने के लिए कहा। हिमांशु मैसेज पढ़ने के बाद कारोबारी को कमरे में छोड़कर फरार हो गया। कारोबारी किसी तरह रस्सी को खोलकर होटल मैनेजर के पास पहुंचा और सारी बात बताकर अपने परिवार वालों को बुलाया और उसके बाद पुुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस कमरे की जांच करने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed