फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   more than 90 corona infected were found again After three days in Delhi

दिल्ली: तीन दिन बाद फिर 90 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले, लगातार दूसरे दिन चार लोगों की हुई मौत

Thu, 08 Jul 2021 12:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Jul 2021 12:07 AM IST
सार

आंकड़ों के अनुसार बीते चार जुलाई को एक दिन में 94 मामले सामने आए थे। इसके बाद पांच को 54 और छह जुलाई को 79 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह संक्रमण से रोजाना मरने वालों की स्थिति देखें तो चार जुलाई को एक दिन में सात मरीजों की मौत हुई थी लेकिन उसके बाद पांच जुलाई को दो और फिर छह जुलाई को चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
more than 90 corona infected were found again After three days in Delhi
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन बाद फिर से दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक दिन में 90 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं लगातार दूसरे दिन कोरोना से चार लोगों की मौत भी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार बीते चार जुलाई को एक दिन में 94 मामले सामने आए थे। इसके बाद पांच को 54 और छह जुलाई को 79 मामले दर्ज किए गए। इसी तरह संक्रमण से रोजाना मरने वालों की स्थिति देखें तो चार जुलाई को एक दिन में सात मरीजों की मौत हुई थी लेकिन उसके बाद पांच जुलाई को दो और फिर छह जुलाई को चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


यह सभी मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे जोकि दूसरी लहर के दौरान संक्रमित होने के बाद भर्ती कराए गए थे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 93 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान केवल 64 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित किया गया। इस दौरान चार लोगों की मौत हुई। पिछले एक दिन में हुई कुल 78582 सैंपल की जांच में से 0.12 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,34,780 हो चुकी है जिनमें से अब तक 14,08,917 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 25005 लोगों की मौत हुई है। एक बार फिर सक्रिय मामले बढ़े हैं। कुल 858 सक्रिय मरीजों में 265 अपने अपने घरों में उपचाराधीन हैं। जबकि 489 मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 

इनके अलावा 10 मरीज कोविड निगरानी केंद्र और एक मरीज को कोविड स्वास्थ्य केंद्र पर रखा गया है। इसके अलावा बुधवार को कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अब राजधानी में कुल 644 इलाके कंटेनमेंट जोन में है जहां एक या उससे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

विभाग के अनुसार राजधानी में कोरोना की मृत्युदर 1.74 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि शुरुआत से लेकर अब तक की संक्रमण दर देखें तो यह 6.52 फीसदी दर्ज की गई है। विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 34688 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed