{"_id":"60aa7208b41b9271113de783","slug":"more-than-300-patients-of-black-fungus-admitted-in-various-hospitals-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अब तक 300 से ज्यादा रोगी हो चुके हैं भर्ती, 12 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में अब तक 300 से ज्यादा रोगी हो चुके हैं भर्ती, 12 की गई जान
Sun, 23 May 2021 08:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 23 May 2021 08:48 PM IST
सार
जीटीबी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल ने बताया कि उनके यहां अभी ब्लैक फंगस के 41 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अभी राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Black fungus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में ब्लैक फंगस (म्यूकर माईकोसिस) के मरीजों कि संख्या रोज बढ़ रही है। रविवार को दिल्ली सरकार के जीटीबी अस्पताल में 41 मरीजों को भर्ती किया गया। दिल्ली में ब्लैक फंगस के अबतक 300 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 12 कि मौत हो गई है।
विज्ञापन
जीटीबी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल ने बताया कि उनके यहां अभी ब्लैक फंगस के 41 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अभी राजीव गांधी सुपरस्पेशयलिटी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं। यहां मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि उनके यहां रफ़लहाल 35 मरीज भर्ती हैं। इनमें 20 शनिवार को और 15 रविवार को दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अस्पताल में जितने मरीज भर्ती होते हैं उसी के आधार पर सरकार इंजेक्शन उपलब्ध करा रही है।सर गंगाराम अस्पताल में ईएनटी विभाग के चेयरमैन डॉ.अजय स्वरूप ने बताया कि अबतक अस्पताल में 60 से ज्यादा मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से 50 मरीजों की सर्जरी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
इन अस्पतालों में भर्ती हैं मरीज
एम्स में 150, सर गंगाराम (78), लोकनायक (35), गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) 41, बीएलके ( 12), अपोलो ( 12), लेडी हार्डिंग (2) आकाश अस्पताल में तीन मरीज भर्ता हैं।