{"_id":"60ae8c9ff173415ce4780b45","slug":"more-than-300-patients-found-in-three-days-of-black-fungus-in-delhi-16-deaths-so-far","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खतरा: दिल्ली में ब्लैक फंगस के तीन दिन में 300 से ज्यादा मरीज मिले, अब तक 16 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरा: दिल्ली में ब्लैक फंगस के तीन दिन में 300 से ज्यादा मरीज मिले, अब तक 16 की मौत
Wed, 26 May 2021 11:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 May 2021 11:29 PM IST
सार
जीटीबी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी.एल शेरवाल ने बताया, अस्पताल में अभी ब्लैक फंगस के करीब 65 मरीज भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर मधुमेह से पीड़ित है। मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में ब्लैक फंगस (म्यूकॉरमाईकोसिस) से पीड़ित मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। तीन दिन में ही 300 से ज्यादा रोगी अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं। तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अस्पतालों में अतिरिक्त वार्ड बनाए जा रहे हैं। लोकनायक के बाद अब जीटीबी अस्पताल में भी नए वार्ड तैयार किए गए हैं।
जीटीबी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बी.एल शेरवाल ने बताया, अस्पताल में अभी ब्लैक फंगस के करीब 65 मरीज भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर मधुमेह से पीड़ित है। मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
दो दिन पहले तक रोगियों की संख्या केवल 30 थी। लेकिन अब इनमें 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। पहले चालू किए गए दोनों वार्ड भर गए हैं। इसको देखते हुए दो अतिरिक्त वार्ड बढ़ा दिए गए है। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए नए डॉक्टरों की नियुक्ति भी की गई है।
विज्ञापन
उधर, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भी 55 मरीजों की क्षमता वाला एक वार्ड ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए तैयार कर दिया गया है। अगले एक दो दिन के भीतर सभी 55 बेड को शुरू करने की योजना है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इसके लिए डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है।इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही ब्लैक फंगस का इलाज अस्पताल में शुरू हो जाएगा।

अब तक 16 मौतें
ब्लैक फंगस से दिल्ली में अबतक 16 मरीजों की मौत हो चुकी है।इनमें 8 की मौत एम्स में हुई है। सर गंगाराम अस्पताल में दो रोगियों की जान चली गई है। वहीं मैक्स के 6 अस्पतालों में चार मरीजों की मौत हो चुकी है। आकाश और मूलचंद अस्पताल में भी एक-एक मौत हो गई है। हालांकि, सरकार की ओर से मौत के आंकड़ों के संबंध में अभी कोई डाटा नहीं दिया गया है।