फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 18 marks of fresh injuries on the body including private parts of seven year girl in delhi

Delhi : मासूम के निजी अंगों समेत शरीर पर ताजा चोटों के 18 निशान मिले, मेडिकल रिपोर्ट से खुलासा

Fri, 17 Feb 2023 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
More than 18 marks of fresh injuries on the body including private parts of seven year girl in delhi
demo pic

आरकेपुरम में दरिंदगी की शिकार सात वर्षीय मासूम के निजी अंगों समेत शरीर पर ताजा चोटों के 18 से ज्यादा निशान मिले हैं। पुलिस को मिली मेडिकल रिपोर्ट से ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट से पता लगा है कि बच्ची के निजी अंगों पर काटने के निशान भी हैं। हालांकि, बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची ने भाई जाॅनी पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट से बच्ची के शरीर पर ताजा चोटों के 18 से ज्यादा निशान मिले हैं। ये वे चोटें हैं जो दिख रही हैं। सभी चोटें बच्ची के शरीर पर पीठ, कमर के नीचे, हाथ और गर्दन आदि जगहों पर हैं। बच्ची के शरीर पर पुरानी चोटों के भी काफी निशान हैं। काफी जख्म तो ऐसे हैं जो भर गए हैं। डर की वजह से बच्ची काफी दिनों से यातनाएं सहन कर रही थी। जब दर्द उससे सहन नहीं हुआ तो उसने स्कूल शिक्षिका को ये बात बताई। 
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची को 12 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के जरिए बच्ची ने नौ फरवरी को आरके पुरम थाना पुलिस को शिकायत दी थी। बयान नहीं होने से पुलिस ने 10 फरवरी को एफआईआर दर्ज की थी। बच्ची सीडब्ल्यूसी की निगरानी में बाल गृह में रह रही है। बताया जा रहा है कि सोते हुए बच्ची डर जाती है और उठकर चिल्लाने लगती है। पुलिस बच्ची पर पूरी निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने कोर्ट में दरिंदगी की बयां
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची ने कोर्ट में अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां किया है। बच्ची के कोर्ट में सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज हो गए हैं। बच्ची ने कोर्ट में भी वही बयान दिए हैं जो उसने एफआईआर दर्ज करने के लिए दिए थे। बच्ची ने कोर्ट को बताया कि उसके होटों पर चोट झूले से गिरने से लगी है।

मम्मी पापा को भी पीटती थी
बच्ची ने बताया है कि जब रेनू मारपीट करती थी तो पिता आनंद कुमार बचाने आते थे। इस पर रेनू पिता को भी मारती थी। ऐसे में पापा उसे कम ही बचाने आते थे। आरोपी रेनू पति के साथ फरार है। हालांकि, बच्ची ने आनंद पर किसी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर व यूपी में दबिश दी जा रही है।


बात नहीं मानने पर मारपीट करते थे
आरकेपुरम थाना पुलिस ने जॉनी को एफआईआर दर्ज करने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि बच्ची उनकी बात नहीं मानती थी। बच्ची का कहना है कि जॉनी पीछे से हाथ बांधकर पंखे से लटकाकर चला देता था। उसने कई बार ऐसा किया था। जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी रेनू व जॉनी ने बच्ची को इसलिए गोद लिया था कि उनकी कोई बेटी व बहन नहीं थी। आरोपी शुरू से ही बच्ची के साथ मारपीट करने लग गए थे। बच्ची को उसके असली माता-पिता से भी मिलने नहीं दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed