{"_id":"6032b8038ebc3ee8eb488d38","slug":"more-than-12-bullets-killed-financier-ashram-news-noi567083971","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से ज्यादा गोलियां मार फाइनेंसर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से ज्यादा गोलियां मार फाइनेंसर की हत्या
विज्ञापन
नई दिल्ली। छावला इलाके में रविवार रात फाइनेंसर नजफगढ़ के धर्मपुरा निवासी नरेश की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें 12 से अधिक गोलियां लगीं। शुरुआती जांच के मुताबिक, नरेश ने आरोपी को 4-5 लाख रुपये कर्ज दिया था। उनके बीच लेन-देन को लेकर विवाद था।
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि रविवार शाम नरेश परिचित प्रॉपर्टी डीलर से मिलने छावला इलाके में आए थे। वे प्रॉपर्टी डीलर के घर में बैठे थे। तभी तीन-चार बदमाश पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक दर्जन से अधिक गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि नरेश पर फायरिंग कराने वाला नांगली सकरावती निवासी नीरज है। उसका नरेश से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। करीब दो साल पहले नरेश ने नीरज को चार-पांच लाख रुपयेे उधार दिए थे और बदले में उसकी क्रेटा कार को गिरवी रख लिया था। एक दिन नीरज दूसरी चाबी लेकर आया और नरेश के घर से अपनी क्रेटा कार लेकर चला गया। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद था। नरेश नीरज ने अपना पैसा लौटाने के लिए कह रहा था।