फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 100 resident doctors of Swami Dayanand Hospital sacked

स्वामी दयानंद अस्पताल के 100 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर बर्खास्त

Fri, 04 Feb 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
More than 100 resident doctors of Swami Dayanand Hospital sacked
नई दिल्ली। चार महीने से वेतन न मिलने की वजह से चल रही हड़ताल में शामिल 100 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल ने अनुपस्थित सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को बर्खास्त किया। शुक्रवार को नए सिरे से इन पदों के लिए साक्षात्कार कराने का निर्णय भी लिया है। इसके अलावा अस्पताल प्रबंधन ने विभागों से कहा है कि अस्थायी रूप से कार्यरत डॉक्टरों की अनुपस्थिति लगाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपी जाए। अस्पताल प्रबंधन ने विरोध प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। वहीं, दूसरी ओर निगम अस्पताल के इस आदेश को लेकर विरोध भी शुरू हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार और केंद्र के अस्पतालों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंधन ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की तो पूरी दिल्ली में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (फोर्डा) का कहना है कि निगम एक ओर कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रहा है, दूसरी ओर निगम की मनमानी के खिलाफ विरोध जताने वालों के खिलाफ गैर-कानूनी रूप से कार्रवाई की जा रही है। फोर्डा का कहना है कि प्रबंधन ने निर्देश वापस नहीं लिए तो विरोध और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल में बीते मंगलवार से कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। नर्सिंग कर्मचारियों से लेकर डॉक्टर तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां मरीजों को प्रवेश भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि निगम की ओर से उन्हें बीते चार महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके परिवार के पालन पोषण पर संकट भी आ खड़ा हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा, विरोध प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed