फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 100 people cheated in the name of booking helicopter for Vaishno Devi

फर्जीवाड़ा: वैष्णो देवी के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी

Sat, 04 Jun 2022 05:14 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 05:14 AM IST
सार

आरोपी यूपी के फिरोजाबाद, पश्चिम बंगाल और बिहार से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गैंग का मास्टरमाइंड दीपक इंजीनियर है। उसी ने ठगी के लिए वेबसाइट डिजाइन की थी।

विज्ञापन
More than 100 people cheated in the name of booking helicopter for Vaishno Devi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने धार्मिक यात्राओं के लिए टिकट कराने वाली एक फर्जी वेबसाइट का  खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नई आबादी, लक्ष्मी नगर, ककरऊ कोठी, फिरोजाबाद, यूपी निवासी मास्टरमाइंड दीपक ठाकुर, पश्चिम बंगाल निवासी जेकी प्रसाद कहर, पप्पू सिंह और विकास कुमार भगत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी यूपी के फिरोजाबाद, पश्चिम बंगाल और बिहार से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गैंग का मास्टरमाइंड दीपक इंजीनियर है। उसी ने ठगी के लिए वेबसाइट डिजाइन की थी। बीते कुछ दिनों के भीतर गैंग ने देशभर के सैकड़ों लोगों से 20 लाख से अधिक की ठगी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएफएसओ यूनिट के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि पिछले दिनों साइबर क्राइम पोर्टल पर हेलिकॉप्टर टिकट  बुक कराने के नाम पर ठगी की 100 से अधिक शिकायतें मिली थीं।

एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने माता वैष्णो देवी जाने के लिए ऑनलाइन हैलीकॉप्टर का टिकट बुक कराया था। लेकिन जम्मू पहुंचने पर उसे ठगी का पता चला। किसी ने फर्जी वेबसाइट बनाई हुई थी और वैष्णो देवी, केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए टिकट बुक करने का दावा कर रहा था।

पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने वेबसाइट के अलावा उन बैंक खातों और मोबाइल नंबर की जांच की जिनके जरिये ठगी की रकम को ट्रांसफर किया गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कई फर्जी पतों पर बैंक खाते खोलकर उसमें रकम ट्रांसफर करवाई जाती है। 

इसके बाद उनको जल्द से जल्द या तो चेक या एटीएम कार्ड की मदद से निकाल लिया जाता है। आरोपियों की लोकेशन फिरोजाबाद, बिहार और पश्चिम बंगाल की थी। फौरन एसीपी रमन लांबा, इंस्पेक्टर कुसुम, देवेंद्र और एसआई अशोक व अन्य की टीम का गठन कर टीमों को पश्चिम बंगाल, फिरोजाबाद व बिहार भेज दिया गया। 

ऐसे की जाती थी ठगी
आरोपी दीपक ने अपनी वेबसाइट कुछ इस प्रकार डिजाइन की हुई थी कि कोई उसे देखकर नहीं कह सकता था कि यह कोई फर्जी वेबसाइट है। यात्रा करने वालों से उनकी जानकारियां भरवाने के बाद हैलीकॉप्टर टिकट के नाम पर मोटी रकम ले ली जाती थी।


इस रकम को ऑनलाइन फर्जी पतों के आधार पर खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था। बाद में उनको अलग-अलग जगहों से बैंक खातों से निकाल लिया जाता था। आरोपी कब से और कितने लोगों से ठगी कर रहे हैं, इसका पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed