फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Moosewala massacre: Bishnoi gave instructions to kill brother and nephew in Tihar

मूसेवाला हत्याकांड : बिश्नोई ने तिहाड़ में भाई और भांजे को दिए थे हत्या के निर्देश

Sat, 11 Jun 2022 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Moosewala massacre: Bishnoi gave instructions to kill brother and nephew in Tihar
नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के निर्देश तिहाड़ में करीब आठ महीने पहले दिए थे। उसने अपने भांजे सचिन बिश्नोई व छोटे भाई अनमोल को मूसेवाला की हत्या करने को कहा था। उस वक्त सचिन तिहाड़ जेल में बंद था, जबकि भाई मुलाकात करने पहुंचा था। जेल से बाहर निकलने पर सचिन ने अनमोल के साथ मिलकर शूटरों का इंतजाम किया और मूसेवाला की हत्या करने की सुपारी दी। हालांकि, लॉरेंस बिश्नोई पूछताछ में यही बता रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या सचिन बिश्नोई ने करवाई है। वह मूसेवाला की हत्या की पूरी जिम्मेदारी सचिन बिश्नोई पर डाल रहा है। सचिन व शूटरों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ पुणे से जिस गैंगस्टर सिद्देश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार किया ह,ै उसके शूटर साथी की पहचान हो गई है। शूटर साथी का नाम संतोष जाधव है और वह पुणे का रहने वाला है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का शार्प शूटर है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने दावा किया है कि सचिन ने महाकाल को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के लिए बोला था। महाकाल ने मना कर दिया था। महाकाल ने मूसेवाला की हत्या के लिए संतोष जादव को कहा था। बताया जा रहा है कि संतोष जाधव रेकी करने पंजाब गया था और वह हत्या की वारदात में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed