फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Monsoon will return by 29, may break the record of 57 years

मानसून 29 तक करेगा वापसी, टूट सकता है 57 साल का रिकॉर्ड

Fri, 17 Sep 2021 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:17 PM IST
विज्ञापन
Monsoon will return by 29, may break the record of 57 years
मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार मानसून की मेहरबानी का कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रही मौसमी घटनाएं रही हैं। बारिश का पहला दौर 16 से 22 और दूसरा 23 से 29 सितंबर के बीच बन रहा है। इससे पहले 25 सितंबर तक मानसून की वापसी के कयास लगाए जा रहे थे। पहले स्पेल के दौरान उत्तर-पश्चिम अरब सागर से मानसून ट्रफ होकर गुजर रही है।
विज्ञापन

वहीं, 18 सितंबर के पास बंगाल की खाड़ी में मौसमी चक्रवात बन रहा है, जो उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। इससे पूर्वी और मध्य भारत में मेघ जमकर बरसेंगे। इस कड़ी में ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दो सप्ताह से पहले मानसून का लौटना मुश्किल है। क्योंकि, बंगाल की खाड़ी में दो मौसमी चक्रवात की स्थितियां बन रही हैं। इस वजह से समूचे पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अधिक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

इस बार दिल्ली में बारिश का 57 साल का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। एक दिन पहले तक दिल्ली में इस मानसून में कुल 1170.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले वर्ष 1964 में 1190.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। ऐसे में रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए दिल्ली को केवल 20.2 मिमी बारिश की आवश्यकता है। इससे पहले वर्ष 1933 में 1420.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो पिछले 121 साल में सबसे अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का रिकॉर्ड 1190.9 मिमी को पार कर जाता है तो यह पिछले 121 साल में दूसरी बार सबसे अधिक बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर का रिकॉर्ड केवल 13.2 मिमी दूर
सितंबर में दिल्ली की बारिश का बीते 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए केवल 13.2 मिमी बारिश की दरकार है। 1 से लेकर 16 सितंबर तक 404.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले, 1 से लेकर 30 सितंबर तक कुल 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है, जो 121 साल में सबसे अधिक है। लगातार बारिश की स्थिति में दिल्ली 417 मिमी के आंकड़े को पार कर जाती है तो यह बीते 121 साल में पहली बार होगा, जब सितंबर में इतनी अधिक बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed