फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   monsoon reached in delhi with the most delay in last 19 years

दिल्ली: बीते 19 सालों में सबसे देरी से मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Wed, 14 Jul 2021 03:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Jul 2021 03:24 AM IST
सार

मौसम विभाग ने पिछले माह से ही मानसून के आगमन को लेकर घोषणाएं करना शुरू कर दी थी। विभाग का अनुमान था कि मौसमी परिस्थितियों की वजह से मानसून अपने तय समय 27 जून से पहले ही 15 जून तक दिल्ली में दस्तक दे देगा। 

विज्ञापन
monsoon reached in delhi with the most delay in last 19 years
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

पिछले कई दिनों से रूठे हुए मानसून का मौन मंगलवार को टूट गया। सुबह से रूक-रूक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दिलाई। यह बीते 19 सालों में पहली बार है जब मानसून इतनी देरी से दिल्ली पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2002 में 19 जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी। अगले 24 घंटों में भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है और तेज बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


पिछले चार दिनों से बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर हवाएं चल रही थी। इस वजह से नम हवाओं के साथ दक्षिण-पश्चिचम मानसून की उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में बारिश को लकेर स्थितियां बनी हुई थी। लेकिन, पड़ोसी राज्यों में बारिश  होने के बाद भी दिल्ली वासियों को बारिश को लेकर इंतजार करना पड़ रहा था। इस बीच सोमवार की रात मौसम ने करवट ली और अलसुबह से ही दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। दिनभर रूक-रूक बारिश होती रही और चढ़ते पारे से लोगों को राहत मिली। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम के समय कुछ देर के लिए धूप निकली। इस वजह से कुछ देर के लिए लोगों को उमस भी महसूस हुई। 
विज्ञापन


27 जून से देरी होते होते 13 जुलाई को आया मानसून
मौसम विभाग ने पिछले माह से ही मानसून के आगमन को लेकर घोषणाएं करना शुरू कर दी थी। विभाग का अनुमान था कि मौसमी परिस्थितियों की वजह से मानसून अपने तय समय 27 जून से पहले ही 15 जून तक दिल्ली में दस्तक दे देगा। हालांकि, मानसून न पहुंचने पर इसकी संभावना 22 जून के आसपास लगाई गई। लेकिन, मानसून ने दिल्ली से दूरी बनाए रखी। विभाग का पूर्वानुमान था कि जून के अंत तक मानसून दिल्ली में दस्तक देगा। इसके बाद भी मानसून लंबे समय तक दिल्ली से रूठा रहा और 10 जुलाई की घोषणा पर भी नहीं पहुंचा। इस बीच बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं दिल्ली में पहुंच गई थी, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। अंत में दिल्ली वासियों का इंतजार खत्म हुआ और दिल्ली में मानसून की पहली बारिश दर्ज हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए देरी से पहुंचा मानसून 
मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से नीचले स्तर पर चलने वाली हवाएं लगातार जारी थी। लेकिन, इस बीच पश्चिम दिशा की ओर से भी हवाएं चल रही थी। इस वजह से उत्तरी भारत के पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली व पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश नहीं हो रही थी। केरल में दो दिन देरी से पहुंचने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मध्य भारत को तय समय से 10 दिन पहले ही कवर कर लिया था। लेकिन, उत्तर-पश्चिम भारत में यह धीमी रफ्तार से बढ़ रहा था। 

मौसम विभाग ने कब-कब की मानसून पहुंचने की घोषणा

-पहली घोषणा- 15 जून
-दूसरी घोषणा-27 जून
-तीसरी घोषणा-सात  जुलाई
चौथी घोषणा-10 जुलाई
पांचवी घोषणा- 12 जुलाई

कब-कब देरी से पहुंचा मानसून 
1982- 14 जुलाई
1987-27 जुलाई
1991-14 जुलाई
2002-19 जुलाई
2021-13 जुलाई 

बीते 62 साल में जून में 29, जुलाई में 33 बार दिल्ली आया मानसून

बीते 62 सालों में दिल्ली में 33 बार जुलाई में मानसून की पहली बारिश दर्ज हुई है। वहीं, जून में कुल 29 बार मानसून ने दस्तक दी। अब तक दिल्ली में सबसे देरी से मानसून 26 जुलाई 1987 को आया था। वहीं सबसे जल्दी मानसून आने का रिकॉर्ड नौ जून 1961 को है। अब तक 20 बार मानसून नेे 27 जून से पहले दस्तक दी है। वर्ष 1960 से लेकर अब तक केवल चार बार ही मानसून 13 जुलाई के बाद दिल्ली पहुंचा है। वर्ष 2002 में मानसूून ने 19 जुलाई को दस्तक दी थी। इसके अलावा 1982 व 1991 में 14 जुलाई को मानसून की शुरुआत हुई थी। 

संतोषजनक श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा
मानसून की पहली बारिश के साथ दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुई। अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता में बदलाव होने की संभावना नहीं है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 80 रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई 69, गाजियाबाद का 69, ग्रेटर नोएडा का 67, गुरुग्राम का 63 व नोएडा का 63 रहा। सफर इंडिया के मुताबिक, मानसून की वजह से हवा में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 का स्तर 73 व पीएम2.5 का स्तर 32 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed