{"_id":"613543878ebc3e0605285fc8","slug":"monsoon-rains-expected-in-delhi-till-september-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बरसात : राजधानी पर मेहरबान रहेगा मॉनसून, 9 सितंबर तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बरसात : राजधानी पर मेहरबान रहेगा मॉनसून, 9 सितंबर तक बारिश के आसार
Mon, 06 Sep 2021 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 06 Sep 2021 03:54 AM IST
सार
- तापमान में गिरावट होने से मौसम रहा सुहाना
- 9 सितंबर के बाद तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी
विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश।
- फोटो : ट्विटर ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बीते कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि, उमस ने थोड़ा परेशान किया। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम पारा 33.9 डिग्री और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री था। मौसम विभाग नेे अगले सप्ताह भी हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह धूप निकलने के बाद करीब 11 बजे मौसम नेे करवट ली। आसमान मेें बादलों ने डेरा डाला और कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि कुछ इलाके बिल्कुल सूखे रहे। पालम में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 3.1 मिमी, पीतमपुरा में सबसे अधिक 24.0 मिमी और रिज केंद्र में 000.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 9 सितंबर के बीच भी बारिश के आसार हैं। 9 सितंबर के बाद तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
पूर्वानुमान : बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
अधिकतम तापमान: 33.9 डिग्री सेलिस्यस
न्यूनतम तापमान: 25.8 डिग्री सेेलिस्यस
06 सितंबर को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 31 मिनट
07 सितंबर को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 02 मिनट