{"_id":"613a97888ebc3e83b437c66e","slug":"monsoon-in-delhi-ncr-it-will-rain-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में मानसून : आज भी होगी बारिश, विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में मानसून : आज भी होगी बारिश, विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट
Fri, 10 Sep 2021 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Sep 2021 04:53 AM IST
सार
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अगले दिन के लिए भी विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की सक्रियता के बीच बृहस्पतिवार को कुछ जगहों पर बादल बरसे। वहीं, कुछ जगहों पर लोगों का बारिश को लेकर इंतजार बना रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अगले दिन के लिए भी विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 73 से 89 फीसदी तक दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह से ही सूरज के तेवर कड़े देखने को मिले। दोपहर के समय कुछ देर के लिए कुछ इलाकों में बादल छाए और हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इससे हवा में आद्रता का स्तर बढ़ गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। इस कड़ी में अधिकतम पारा 32 व न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए बारिश की संभावना जताई है।आगामी 16 सितंबर के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन