फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   mock drill for disaster

आपदा से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल

Sat, 29 Jun 2019 02:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
mock drill for disaster
NDRF teams Delhi mock drill during multistate level mock excercise for disaster management of earthquake in NCT of Delhi at Delhi Vishwvidhyalaya metro station in New Delhi on friday. Amar ujala photo by G. pal - फोटो : Ashram
आपदा से निपटने के लिए हुई मॉक ड्रिल
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान भूंकप जैसी आपदा आने और उसके कारण होने वाली क्षति से किस तरह बचाव किया जाए? इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जनता के लिए आपदा के दौरान राहत कार्यों के बारे में भी बताया गया। उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्य सचिव विजय देव ने भी जायजा लिया।

दिल्ली के अलावा हरियाणा के 4 जिले सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद और गुड़गांव और यूपी के तीन जिले गौतमबुद्घनगर, मेरठ और गाजियाबाद में भी मॉक ड्रिल की गई। दिल्ली में मॉक ड्रिल को लेकर एंबुलेंस, दमकल वाहन सहित कई विभागों की टीम को लगाया गया था। सैन्य सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीमों ने भी इसमें सहभागिता की। बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल ने मरीज और तिमारदारों को अचंभे में डाल दिया। तेज सायरन की आवाजें, भारी सुरक्षा बल और स्ट्रेचर पर अंदर जाते मरीजों को देख हर कोई अचंभित था। डॉक्टरों को कभी इधर तो कभी उधर भागता देख वहां मौजूद लोग भी घटना के बारे में जानना चाह रहे थे। तभी उन्हें बताया गया कि ये एक मॉक ड्रिल है। अगर भविष्य में कोई आपदा आती है तो उससे समय पर किस तरह बचाव किया जाए? उसी का अभ्यास किया जा रहा है। हालांकि मॉक ड्रिल के चलते अस्पताल में मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच ओपीडी तक का रास्ता परिवर्तित कर दिया गया था। वहीं डॉक्टरों के व्यस्त होने के कारण भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed