मिशन एडमिशन : डीयू में स्पेशल कटऑफ के दाखिले बंद, एयू की चौथी सूची आज
अब चौथी-पांचवीं कटऑफ में दाखिले की बनेगी गुजाइंश। दो दिनों में कॉलेजों में कम दाखिले ही हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पेशल कट ऑफ केदाखिले बुधवार को बंद हो गए। अन्य कट ऑफ में जिस तरह से दाखिले की स्पीड थी, उस तरह से दाखिले स्पेशल कट ऑफ में नहीं हुए। डीयू के स्नातक कोर्सेज की काफी सीटें सामान्य श्रेणी के लिए भर गई हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि अब चौथी-पांचवीं कट ऑफ में कुछ कोर्सेज में दाखिले की गुजाइंश छात्रों के लिए बन सकती है। दरअसल इस सप्ताह के अंत तक बीएमएस, बीबीई, व बीबीए के दाखिले शुरु होने से कुछ सीटें खाली होने की संभावना है।
डीयू में सोमवार को स्पेशल कट ऑफ जारी हुई थी, जिसकेआधार पर छात्रों को मंगलवार व बुधवार का दिन दाखिले केलिए मिला था। इस कट ऑफ में कोई गिरावट नहीं की गई थी। इस कट ऑफ में कॉलेजों में कहीं 10 कहीं 20 दाखिले हुए। दरअसल ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कट ऑफ में कोई गिरावट नहीं हुई। इसलिए छात्रों ने कम दाखिले लिए। आर्यभट्ट कॉलेज दाखिला संयोजक डॉ राजेश कुमार द्विदी ने बताया कि उनकेयहां स्पेशल कट ऑफ केदूसरे दिन कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 60 आवेदन रद किए गए। इनमें कुल 18 दाखिले स्वीकार किए हैं।
अब इस कट ऑफ के आधार पर छात्र शुक्रवार तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। कॉलेज प्रिंसिपल मानकर चल रहे हैं कि अगले हफ्ते से एंट्रेस आधारित कोर्सेज के दाखिले शुरु होने से अगली कट ऑफ से सीटें खाली होनी शुरू होगी। लेकिन अब सीटों से अधिक दाखिलों से बचने के लिए कॉलेज चौथी कट ऑफ में 0.25 फीसदी से लेकर 1 फीसदी तक की गिरावट करेंगे। क्योंकि अधिकतर कॉलेजों में सीटों के आसपास या सीटों से ज्यादा दाखिले हो चुके हैं। अब कॉलेज दाखिले रद होने पर ही दाखिला लेने पर विचार कर रहे हैं। बीकॉम व ईकोनॉमिक्स में दाखिले की गुजाइंश छात्रों के लिए बनेगी।
अंबेडकर विश्वविद्यालय: आज जारी होगी चौथी कटऑफ
अंबेडकर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आज चौथी कटऑफ जारी की जाएगी। इसके लिए तीन नवंबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। साथ ही को-करिकुलर एक्टिविटिज(सीसीए) व स्पोर्ट्स ट्रायल के छात्रों को भी इसी तारीख तक फीस जमा करनी होगी। बुधवार को विश्वविद्यालय की ओर से सीसीए व स्पोर्ट्स के लिए मेरीट लिस्ट जारी कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के मुताबिक, चौथी कटऑफ के लिए छात्र 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए दो और तीन नवंबर रात 11:59 बजे तक छात्रों के पास फीस जमा कराने का अवसर रहेगा। वहीं, चार तारीख को दीपावली का पर्व का देखते हुए पांच नवंबर को पांचवी कटऑफ की घोषणा की जाएगी। विश्वविद्यालय ने गत पांच अक्तूबर को पहली कटऑफ की घोषणा की थी।