फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   misdeed with a three-year-old girl in rohini and a class 7th student in kirti nagar accused arrested in both cases

दिल्ली में दरिंदगी: रोहिणी में तीन साल की बच्ची तो कीर्ति नगर में सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, दोनों मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Feb 2022 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 01:07 AM IST
सार

कीर्ति नगर में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा से पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर माह में वह अपनी नौ साल की बहन के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
misdeed with a three-year-old girl in rohini and a class 7th student in kirti nagar accused arrested in both cases
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोहिणी इलाके में तीन साल की बच्ची और कीर्ति नगर में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन साल की बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्रेम नगर थाना पुलिस को भाग्य विहार में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को बच्ची की मां मिली। उसने बताया कि वह यहां अपने दो बच्चों के साथ किराए पर रहती है। जबकि उसका पति गांव गया हुआ है। महिला ने पुलिस को बताया कि रात को पड़ोस में झगड़ा हो रहा था। वह वहां चली गई थी। वापस आने पर लड़की घर पर नहीं देखी। काफी तलाश करने पर वह नहीं मिली। पड़ोसी के घर जाने पर बच्ची मिल गई। उसके निजी अंग से खून निकल रहा था। पड़ोसी लड़का भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच लिया। बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इशारा कर आरोपी की करतूत के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 18 साल है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में कीर्ति नगर में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा से पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर माह में वह अपनी नौ साल की बहन के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आया और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। डर की वजह से वह किसी को नहीं कुछ नहीं बताया। फिर करीब पांच दिन पहले वह दुकान से घर जा रही थी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा कर कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने सारी बात अपनी मां को बताई और बुधवार को थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 27 साल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed