{"_id":"5f30402a8ebc3e3cfa6193f0","slug":"misdeed-victim-girl-condition-is-not-well-ashram-news-noi5288222140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दरिंदगीः दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत में नहीं है सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दरिंदगीः दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत में नहीं है सुधार
Mon, 10 Aug 2020 05:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स में भर्ती 12 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। शुक्रवार को सर्जरी के लिए उसे न्यूरो आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन अभी तक सर्जरी नहीं हो पाई है। बच्ची के शरीर में अन्य समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इस वजह से सर्जरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
उधर, कल शाम रॉबर्ट वाड्रा पीड़िता का हाल जानने एम्स पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर न्याय मिलने का भरोसा दिलाया।
अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची की स्थिति अब भी गंभीर है। उसे लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ रहा है। हालांकि सिर की सूजन कुछ कम हुई है, लेकिन अन्य समस्याओं के चलते सिर की सर्जरी नहीं हो पा रही है। सीटी स्कैन जांच में पता चला है कि बच्ची के सिर के अंदर चोट के गंभीर निशान है।
विज्ञापन
डॉक्टरों की कोशिश हैं कि जल्द से जल्द बच्ची की सर्जरी हो सके, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर ही ऑपरेशन हो सकेगा।
पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मंगलवार शाम को आरोपी ने घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद उसके शरीर को कैंची से गोद दिया था।