Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Miscreants shot youth outside Mandoli jail in North-East Delhi

Delhi News: जेल के बाहर फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली; गैंग रंजिश की आशंका

Mon, 24 Nov 2025 08:55 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 24 Nov 2025 08:55 PM IST
सार

मंडोली जेल के बाहर बदमाशों ने बाइक सवार सोमवीर को तीन राउंड फायर कर घायल कर दिया। कमर में गोली लगने पर घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवीर पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गैंग रंजिश मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Miscreants shot youth outside Mandoli jail in North-East Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मंडोली जेल के बाहर बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी। कमर में गोली लगने के बाद पीड़ित सोमवीर (24 वर्ष) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। देर शाम उसका ऑपरेशन कर गोली निकाली जा रही थी। पुलिस ने सोमवार का बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि सोमवीर के खिलाफ पूर्वी दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सोमवीर को वह अपने किसी साथी से जेल में मिलने के लिए आया था। वापस जाते समय विरोध गैंग के बदमाशों ने पर तीन राउंड गोलियां चला दी। एक गोली उसकी कमर में लगी। पुलिस सीसीटीवी से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवीर परिवार के साथ कल्याणपुरी इलाके में रहता है। सोमवार सुबह वह अपने किसी साथी से मिलने के लिए दोस्त रविंदर के साथ मंंडोली जेल आया था। मिलाई करने के बाद वह दोस्त के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। इस बीच दोनों जेल के गेट नंबर तीन के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पीछे से आए बदमाश ने सोमवीर पर गोली चला दी। एक गोली कमर में लगे ही सोमवीर वहीं गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। गोलियां चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में पीड़ित का बयान लिया गया।


पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत की है। उसके आधार पर नंद नगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रंजिश की वजह से सोमवीर पर हमला हुआ। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही गोली चलाने की वजहों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed