फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreants kidnap cash van guard later asks ATM pin and withdraws money

दिल्ली: आरोपियों ने बस स्टैंड से किया अगवा, बाद में एटीएम का पिन पूछकर निकाले 72 हजार रुपये 

Thu, 03 Jun 2021 09:59 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 03 Jun 2021 09:59 PM IST
सार

कैश वैन के गार्ड को अगवाकर उसके खाते से निकाले 72 हजार रुपये। आरोपियों ने खिचड़ीपुर बस स्टैंड से पीड़ित को किया अगवा, बाद में एटीएम कार्ड के पिन पूछताछ कर खातों से निकाले रुपये। कल्याणपुरी थाने में मामला दर्ज।

विज्ञापन
miscreants kidnap cash van guard later asks ATM pin and withdraws money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल्याणपुरी इलाके में कैश वैन के गार्ड को कार सवार कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया। पीड़ित की गर्दन पर चाकू लगाकर उससे तीन एटीएम कार्ड लूटने के बाद उनके पिन नंबर भी पूछ लिए। इसके बाद आरोपियों ने गणेश नगर के एक एटीएम बूथ से 72 हजार रुपये निकले। 

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित को अक्षरधाम मंदिर के पास उतारकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से एटा, यूपी के रहने वाले पीड़ित संतोष कुमार (47) परिवार के साथ दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर गांव में रहता है। वह एक निजी कंपनी की कैश वैन पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। एक मई को तड़के वह अपने गांव से दिल्ली पहुंचा था। गाजीपुर गोलचक्कर पर बस से उतरने के बाद पीड़ित पैदल ही चलकर खिचड़ीपुर के बस स्टैंड पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वह बस का इंतजार कर ही रहा था कि एक कार उसके पास आकर रुकी। उसमें चार लोग पहले से बैठे हुए थे। कार सवार ने पूछा कि वह कहां जाएगा। पूछने पर आरोपी ने कोटला बताया कि आरोपियों ने उसे वहीं छोड़ने की बात की। संतोष के कार में बैठते ही आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। 


इसके बाद तीन एटीएम लूटने के बाद उसके पिन नंबर पूछताछ कर रकम निकाल ली। बाद में अक्षरधाम के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed