{"_id":"61d7ab26acfa98424c6c4f54","slug":"miscreant-snatched-pistol-and-fired-on-police-during-the-remand-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रिमांड के दौरान बदमाश ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रिमांड के दौरान बदमाश ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल
Fri, 07 Jan 2022 08:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 07 Jan 2022 08:23 AM IST
सार
पुलिस रिमांड पर बदमाश को लेकर जंगल में उस स्थान पर गई जहां पर उसने वारदात में इस्तेमाल हथियार को छुपाकर रखा था। इसी दौरान बदमाश ने एक पुलिस कर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली। पुलिस कर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की तो राकेश फायरिंग करते हुए भागने लगा।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में रिमांड के दौरान हिरासत में मौजूद एक बदमाश ने पुलिस कर्मी से सरकारी पिस्टल लूटकर फायरिंग की। पुलिस के फायरिंग करने पर पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल बदमाश राकेश उर्फ हड्डी है। उसे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेने के बाद बुधवार रात पुलिस उसे लेकर जंगल में उस स्थान पर गई जहां पर उसने वारदात में इस्तेमाल हथियार को छुपाकर रखा था।
वहां अचानक राकेश ने एक पुलिस कर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली। पुलिस कर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की तो राकेश फायरिंग करते हुए भागने लगा। बदले में पुलिस ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने से राकेश घायल हो गया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राकेश अपने भाई मनीष व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बवाना जेजे कॉलोनी में रहता था। राकेश पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह युवकों को झपटमारी का प्रशिक्षण देता है। नए लड़कों को वारदात करने के लिए बाइक उपलब्ध कराता है।