फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreant killed his brother who came on parole in Delhi

दिल्ली: पैरोल पर आए बदमाश ने बीच सड़क भाई को चाकू से गोदकर दी खौफनाक मौत, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Sun, 19 Sep 2021 09:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Sep 2021 09:07 AM IST
सार

दिल्ली के नरेला इलाके में पैरोल पर आए बदमाश ने भाई की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घरेलू विवाद में आरोपी ने गली में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भाई को खौफनाक मौत दी। 

विज्ञापन
miscreant killed his brother who came on parole in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नरेला इलाके में पैरोल पर जेल से बाहर आए एक बदमाश ने घरेलू कलह की वजह से अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाश ने घटना को घर के बाहर गली में अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त नदीम(30) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पॉकेट-13 पुनर्वास कॉलोनी नरेला में रहता था। शुक्रवार रात पुलिस को नदीम को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गली में काफी खून बिखरा हुआ था। घायल नदीम को परिवार वाले अस्पताल पहुंचा चुके थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पता चला कि नदीम पर उसके भाई सदाकत ने चाकू से हमला किया है। दोनों भाईयों के बीच किसी ने किसी बात को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था। रात में कहासुनी होने के बाद सदाकत ने नदीम के उपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और उसे धमकी देते हुए फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार वालों ने बताया कि सदाकत पिछले कुछ समय पहले ही जेल से पैरोल पर बाहर आया था। वह महरौली में हुए एक हत्या में सजा काट रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के मुख्य वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से उनके बीच अकसर झगड़ा होता था। सदाकत की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed