{"_id":"6146b07833071e564d514934","slug":"miscreant-killed-his-brother-who-came-on-parole-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पैरोल पर आए बदमाश ने बीच सड़क भाई को चाकू से गोदकर दी खौफनाक मौत, सामने आई चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पैरोल पर आए बदमाश ने बीच सड़क भाई को चाकू से गोदकर दी खौफनाक मौत, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Sun, 19 Sep 2021 09:07 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:07 AM IST
सार
दिल्ली के नरेला इलाके में पैरोल पर आए बदमाश ने भाई की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घरेलू विवाद में आरोपी ने गली में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भाई को खौफनाक मौत दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के नरेला इलाके में पैरोल पर जेल से बाहर आए एक बदमाश ने घरेलू कलह की वजह से अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाश ने घटना को घर के बाहर गली में अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मृतक की शिनाख्त नदीम(30) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पॉकेट-13 पुनर्वास कॉलोनी नरेला में रहता था। शुक्रवार रात पुलिस को नदीम को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गली में काफी खून बिखरा हुआ था। घायल नदीम को परिवार वाले अस्पताल पहुंचा चुके थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पूछताछ करने पर पता चला कि नदीम पर उसके भाई सदाकत ने चाकू से हमला किया है। दोनों भाईयों के बीच किसी ने किसी बात को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था। रात में कहासुनी होने के बाद सदाकत ने नदीम के उपर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और उसे धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बताया कि सदाकत पिछले कुछ समय पहले ही जेल से पैरोल पर बाहर आया था। वह महरौली में हुए एक हत्या में सजा काट रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के मुख्य वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से उनके बीच अकसर झगड़ा होता था। सदाकत की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।