{"_id":"613a13628ebc3eb6f10580ca","slug":"miranda-house-number-one-for-the-fifth-year-in-a-row-ashram-news-noi603579045","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिरांडा हाउस लगातार पांचवें साल नंबर एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिरांडा हाउस लगातार पांचवें साल नंबर एक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का मिरांडा हाउस लगातार पांचवें साल नंबर एक पर रहा। एनआईआरएफ की 2021 की रैंकिंग के कॉलेज वर्ग में दिल्ली विश्वविद्यालय के 28 कॉलेजों को जगह मिली है। इसमें मिरांडा हाउस पहले तो लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन दूसरे स्थान पर है। जबकि चेन्नई का लोयला कॉलेज तीसरे और कोलकाता का सेंट जेवियर चौथे स्थान पर है। खास बात यह है कि कॉलेज वर्ग की टॉप 100 की सूची में चंडीगढ़ के गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज को 78 वां स्थान मिला है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसी भी कॉलेज को जगह नहीं मिली है।
एनआईआरएफ 2021 रैंकिंग में सेंट स्टीफन आठवें, हिंदू कॉलेज 9वें, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स 10वें, श्री वेंकेटश्वर कॉलेज 11वें, आत्माराम एसडी कॉलेज 12वें, दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज 13वें, हंसराज कॉलेज 14वें, गार्गी कॉलेज 16वें, किरोड़ीमल कॉलेज 17वें, आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज 20वें, लेडी इरविन कॉलेज 24वें, दौलत राम कॉलेज 26वें, दयाल सिंह कॉलेज 29वें, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंसेज 32वें, कमला नेहरू कॉलेज 33वें, मैत्रयी कॉलेज 35वें, शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ अप्लाइड साइंसेज फॉर वुमन 37वें, श्रीगुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज 39वें, जीसस एंड मेरी कॉलेज 41वें, महाराजा अग्रसेन कॉलेज 52वें, रामानुजम कॉलेज 53वें, देशबंधु कॉलेज 60वें, इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमन 68वें, शिवाजी कॉलेज 70वें, रामजस कॉलेज 75वें और शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्ट्डीज 94वें स्थान पर रहा।