फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minor murdered with knives for protesting against molesting sister in Delhi

बहन से छेड़छाड़ का किया विरोध: वो चाकू से वार करते रहे लोग तमाशबीन बने रहे, फिर किशोर के ऊपर से निकला बेरहम

Sat, 29 Oct 2022 09:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 29 Oct 2022 09:45 PM IST
सार

नाबालिग के साथ हुई पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी बेरहमी से उस पर चाकू से हमला कर रहे हैं, लेकिन गली से गुजर रहे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। न तो किसी ने उसे बचाने की कोशिश की और न ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Minor murdered with knives for protesting against molesting sister in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लड़कों ने एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। किशोर ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस किशोर को सरदार पटेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


देर रात को ही पुलिस ने किशोर के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर दो नाबालिग लड़कों को दबोच लिया है। परिजनों का आरोप है कि तीसरा आरोपी बालिग हैं, लेकिन पुलिस जानबूझकर उसे नहीं पकड़ रही है। इससे नाराज परिजनों ने शनिवार सुबह पटेल नगर थाने का घेराव भी किया। पुलिस ने उन्हें बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव मौला, रानीखेत, अल्मोड़ा, उत्तराखंड का रहने वाला नाबालिग, परिवार के साथ कुमाऊ गली, बलजीत नगर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक 15 साल की छोटी बहन है। नाबालिग के पिता शादीपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं, जबकि उसकी मां घर के पास ही मोबाइल फोन के चार्जर बनाने वाली फैक्टरी में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग ने इसी साल 12वीं कक्षा पास करने के बाद पूसा इंस्टीट्यूट में आईटीआई में दाखिला लिया था। इसके साथ ही वह घर के पास एक इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर कोर्स करने के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स भी कर रहा था। शाम को उसकी क्लास होती थी। रोजाना करीब 9 बजे वह वापस लौटता था।

शुक्रवार रात जब वह क्लास के बाद इंस्टीट्यूट से घर जाने के लिए निकाला तो घर से 50 मीटर पहले तीन लड़कों ने उसे घेर लिया। कहासुनी के बाद दो लड़कों ने चाकू निकालकर उसके पेट, कमर, गर्दन व शरीर के बाकी हिस्सों पर वार कर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक की बहन के साथ स्थानीय दो-तीन नाबालिग लड़के छेड़छाड़ करते थे। उसने दीपावली से दो दिन पहले इसका विरोध किया तो उनसे झगड़ा हो गया। नाबालिग ने एक लड़के को थप्पड़ भी मार दिया था। आरोपियों ने दीपावली के बाद इसका हिसाब-किताब करने की बात की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के कुछ ही घंटों बाद दो नाबालिगों को पकड़ लिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इंसानियत को किया शर्मसार
नाबालिग के साथ हुई पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी बेरहमी से उस पर चाकू से हमला कर रहे हैं, लेकिन गली से गुजर रहे लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ा। न तो किसी ने उसे बचाने की कोशिश की और न ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। हद तो तब हो गई जब एक व्यक्ति नाबालिग के शरीर को लांघकर अपने घर में दाखिल हो गया।

इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल
रात करीब 9.30 बजे एक रिश्तेदार ने घर पहुंचकर जानकारी दी कि बेटे को चाकू मार दिया है, वह बीच सड़क पर अचेत पड़ा है। माता-पिता दोनों रोते हुए मौके पर पहुंचे। वहां लोगों की भीड़ जुटी थी। माता-पिता उसे अस्पताल ले जाने लगे तो लोगों ने उनको पुलिस केस होने की बात कर रोक दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, तब नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया। इकलौते बेटे की मौत पर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

बहन से हमेशा रक्षा करने की करता था बात
पिछले दिनों 15 वर्षीय बहन ने नाबालिग भाई को सारी बात बताई थी तो उसने माता-पिता को न बताने के लिए कहा था। उसने बहन से कहा कि उसकी रक्षा करने के लिए वह मौजूद है। जरूरत पड़ेगी तो वह अपनी जान भी दे देगा। यह कहते हुए 15 वर्षीय बहन फूट-फूटकर रोने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed