{"_id":"5ec2d86b8ebc3e908b260d0f","slug":"minor-girl-show-bravery-get-snatcher-arrested-ashram-news-noi5117246176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः किशोरी ने बहादुरी दिखाई, मां का पर्स छीनने वाले बदमाश को पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः किशोरी ने बहादुरी दिखाई, मां का पर्स छीनने वाले बदमाश को पकड़वाया
Tue, 19 May 2020 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
तानिया भाटिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेल नगर इलाके में दो बदमाशों ने एक महिला से पर्स छीनने की कोशिश की तो उसकी 15 वर्षीय बेटी उनसे भिड़ गई। नीचे गिरने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागी। उसका शोर सुनकर पुलिसकर्मियों ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। स्थानीय पुलिस फरार बदमाश अमन की तलाश कर रही है। पुलिस ने चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना नाला मार्केट पार्किंग, पश्चिमी पटेल नगर में रविवार शाम हुई। बलजीत नगर निवासी रेनू भाटिया (45) अपनी बेटी तनीषा भाटिया के साथ 26 ब्लॉक, पश्चिमी पटेल नगर जा रही थीं। तभी पीछे से दो युवक आए और रेनू का पर्स छीनने लगे। मां से लूटपाट होती देख तनीषा उनसे भिड़ गई। इस दौरान तनीषा नीचे गिर गई और उसके हाथ व पैर में चोट लगी।
विज्ञापन
बदमाश रेनू का पर्स छीनकर भागने लगे। तनीषा चिल्लाते उनके पीछे भागी। उसे चिल्लाता देख पेट्रोलिंग कर रहे सिपाही भूपेंद्र व उमेद ने पीछा कर एक नाबालिग बदमाश को पकड़ लिया। यह ट्रांजिट कैंप, फरीदपुरी का रहने वाला है। अमन नाम का बदमाश रेनू का पर्स लेकर फरार हो गया। तनीषा को इलाज के लिए पटेल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन