फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   minor girl gang raped in oyo rooms At delhi accused made obscene videos

शर्मनाक: होटल में लेकर जाकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने बनाई अश्लील वीडियो

Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
minor girl gang raped in oyo rooms At delhi accused made obscene videos
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के जैतपुर में नाबालिग को होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी जागरण में ले जाने की बात कहकर किशोरी को होटल में ले गया और और वहां दोस्त के साथ किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बना ली थी। आरोपियों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार दूसरे आरोपी की तलाश करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित किशोरी(17 वर्ष 10 महीने) सरिता विहार में परिवार के साथ रहती है। किशोरी की मोहल्ले में रहने वाले युवक विवेक गुप्ता (21) से जान-पहचान थी और उसके घर आना जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने जैतपुर थाने में 30 जनवरी को दी शिकायत में कहा है कि विवेक गुप्ता उसे जागरण दिखाने के बहाने बदरपुर स्थित एक ओयो होटल में ले गया और वहां मुख्य आरोपी विवेक गुप्ता व उसके दोस्त भूरा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। 

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को उसके घर छोड़ दिया। किशोरी घर आकर गुमसुम रहने लगी। किशोरी की जब तबीयत खराब होने लगी और उसकी मां ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई।

इसके बाद इसकी शिकायत 30 जनवरी को जैतपुर थाना पुलिस को की। जैतपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, जान से कारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट आदि धाराओं के  तहत मामला दर्जकर एक आरोपी विवेक गुप्ता को 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। 

विवेक गुप्ता के खिलाफ छेड़छाड़ का एक मामला पहले से दर्ज है। विवेक के खिलाफ वर्ष 2019 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का काम करता है। पुलिस भूरा को पकड़ने के लिए दिल्ली व नोएडा में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed