फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minister Kailash Gahlot angry as he notices Public AC switched off 

Delhi: दफ्तर में एसी बंद देख अधिकारियों पर भड़के कैलाश गहलोत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 05 Jun 2022 03:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 05 Jun 2022 03:20 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में आम जनता के लिए लगाए एसी को बंद देख परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए फटकार लगा दी।

विज्ञापन
Minister Kailash Gahlot angry as he notices Public AC switched off 
अधिकारी को फटकार लगाते गहलोत - फोटो : ट्विटर @AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अधिकारियों को फटकार लगाते हुए इस वीडियो को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने भी शेयर किया है। 

विज्ञापन


दरअसल कैलाश गहलोत शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान गर्मी तो खूब थी लेकिन उन्होंने गौर किया कि कार्यालय में आम जनता के लिए लगाए एसी बंद हैं। इसे लेकर गहलोत अधिकारियों पर भड़क उठे।
विज्ञापन


वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि गहलोत एक अधिकारी से कह रहे हैं कि क्या हम आपके कमरों से भी एसी हटा दें। आपके कमरे में एसी काम करेंगे, यह बहुत अच्छा है, लेकिन जनता गर्मी सहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गहलोत ने कर्मचारियों द्वारा समय पर काम ना करने को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी दफ्तरों में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो।

इसके बाद परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ''अरविंद केजरीवाल जी कहते हैं कि जनता को सुविधाएं देना हमारा कर्तव्य है और अगर जनता परेशान है तो उचित कार्रवाई भी की जाएगी।"


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed