फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minimum temperature recorded below 17 degrees, chilling in the morning and evening

Delhi News: न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के नीचे दर्ज, सुबह-शाम हो रही सिहरन

Tue, 04 Nov 2025 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature recorded below 17 degrees, chilling in the morning and evening
---आईएमडी का अनुमान है कि बुधवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी में सुबह-शाम मौसम में ठंड का अहसास धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। पश्चिमी दिशा से आने वाली नमी और ठंडी हवाओं ने सुबह-शाम के वक्त हल्की ठिठुरन बढ़ा दी है, जबकि दिन में सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करा रही हैं। मंगलवार को सुबह मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोगों को दिन में पसीना भी आया। साथ ही, शाम से ही लोगों को हल्की सिहरन का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 1.2 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 42 प्रतिशत रही।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। मंगलवार को आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 15.4 और पालम में 18.4 और रिज में न्यूनतम पारा 16.6 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है। ऐसे में 5 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर पर पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर नजर आने की बात कही है।
विज्ञापन

अगले पांच दिन मौसम रहेगा ठंडा और धुंधला

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 5 नवंबर से 10 नवंबर तक तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रात का तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में हवा की गति हल्की से मध्यम रहेगी, और अधिकांश समय पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। दिन के समय आंशिक रूप से बादल रहेंगे, जबकि रात और सुबह के समय धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed