{"_id":"618405bf2f07af705d163b7b","slug":"minimum-temperature-recorded-at-15-degree-celsius-temperature-will-fall-further-in-next-two-days-cold-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राजधानी में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले दो दिनों में और गिरेगा पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राजधानी में बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले दो दिनों में और गिरेगा पारा
Fri, 05 Nov 2021 12:57 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:57 AM IST
सार
आईएमडी ने शुक्रवार को पटाखों के धुएं और पराली जलाने के बाद हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है। साथ ही कहा कि अगले दो-तीन दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में बदलने के साथ पारा और गिर सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में दिवाली के दिन यानी गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। वहीं, अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री नीचे 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सापेक्षिक आर्द्रता 55 से 94 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
वहीं, आईएमडी ने शुक्रवार को पटाखों के धुएं और पराली जलाने के बाद हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान लगाया है। साथ ही कहा कि अगले दो-तीन दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम में बदलने के साथ पारा और गिर सकता है। अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा दीपावली के दिन बिगड़कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रात में 404 पर पहुंच गया है। हवा का स्तर एक सप्ताह से बहुत खराब स्तर पर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी यह स्तर और बिगड़ेगा।
विज्ञापन
सफर के अनुसार, दिल्ली में दिवाली की रात को एक्यूआई 404 पर पहुंच गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। अब हम खतरनाक हवा में सांस ले रहे हैं। नोएडा में एक्यूआई 404 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अगर दिल्ली-एनसीआर में जरा भी पटखे फूटे तो हालात काफी बदतर हो जाएंगे। पिछले साल के मुकाबले इस बार अगर 50 फीसदी भी पटाखे चले तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर पहुंच सकता है।